योगिनी एकादशी कब है और जाने योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Date : 2022-06-16

योगिनी एकादशी कब है और जाने योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि



योगिनी एकादशी

योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप कर्मो से मुक्ति मिलती है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की प्राप्ति होती है।


योगिनी एकादशी 2022 : आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। 2022 में योगिनी एकादशी 24 जून को है। इस दिन व्रत रखने से 88 ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी का व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल देता है। इसके व्रत से सभी पाप दूर हो जाते हैं और अंत में स्वर्ग प्राप्त होता है।


योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

योगिनी एकादशी शुक्रवार 24 जून 2022 को है
एकादशी तिथि प्रारम्भ : जून 23, 2022 को रात 09 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी।
एकादशी तिथि समाप्त : जून 24, 2022 को रात 11बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी।


योगिनी एकादशी पूजा विधि

- एकादशी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और योगिनी एकादशी व्रत का संकल्प करें।

- भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें और भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान करवाए।

- उसके बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, तुलसी चढ़ाएं।

- देसी घी का दीपक जलाकर विष्णु जी की आरती करें।

- शाम को भगवान विष्णु की आरती करने के बाद फल लें।


योगिनी एकादशी का महत्व

योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है और भगवान विष्णु के चरणों में जगह प्राप्त होती है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.