Date : 2021-02-04
- बारवे स्थान पर नीच का शुक्र तुला लग्न में होता है। शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच का होता है। बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने पर रात को देर से नींद आती है।
- करियर में देर से सफलता प्राप्त होने के योग बनते है।
- बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने पर कील, मुहासे ज्यादा होते है। अगर शुक्र पर शनि और मंगल की दृष्टि हो तो चेहरे पर कोई न कोई समस्या होती रहती है।
- बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने पर पैर के निचले हिस्से में समस्या होने के योग बनते है।
- तुला लग्न में शुक्र लग्नेश होता है और शुक्र के बारवे स्थान पर नीच का होने के कारण जन्म स्थान से दूर रहने के योग बनते है जन्म स्थान से दूर रहकर सफलता प्राप्त होने के योग बनते है।
- शुक्र बारवे स्थान पर नीच का होने के कारण पेट, यूरिन इन्फेक्शन की समस्या की सम्भावना रहती है। अगर शुक्र पर शनि मंगल की दृष्टि होती है तो बड़ी आयु होने पर किडनी की समस्या और शुगर होने की सम्भावना रहती है।
- शुक्र तुला लग्न में आठवे स्थान का मालिक भी होता है और शुक्र पर शनि मंगल का प्रभाव हो तो कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या भी हो जाती है।
- शुक्र ग्रह पत्नी का कारक भी होता है। अगर शुक्र लड़को की कुंडली में बारवे स्थान पर नीच का होता है तो पत्नी का सुख देर से प्राप्त होता है शादी देर से होती है। लेकिन शुक्र के बारवे स्थान पर होने के कारण शादी के बाद कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बनते है।
- बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने के कारण शादी के बाद भी अफेयर होने की सम्भावना रहती है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की सम्भावना रहती है।
- बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने के कारण मन में अश्लील विचार आते है। ये सभी प्रभाव बारवे स्थान पर नीच का शुक्र होने पर प्राप्त होते है।
कुंडली में नीच के शुक्र के उपाय
- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत करना चाहिए।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर शुक्र का रत्न ओपल, डायमंड या वाइट पुखराज भी धारण कर सकते है।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते है।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन परफ्यूम का प्रयोग करना चाहिए।
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार खीर या दही का सेवन करना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-12
2021-02-11
2023-01-13
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.