कुंडली के द्वादश भाव में जाने नीच के चन्द्रमा के फल

Date : 2021-02-11

कुंडली के द्वादश भाव में जाने नीच के चन्द्रमा के फल



१ लग्न में चन्द्रमा नीच का होने पर भाग्य में रूकावट रहती है मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है। मन परेशान रहता है। माता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होने के योग बनते है उल्टी आंख में कुछ समस्या होने के योग बनते है।


२ कुंडली में दूसरे स्थान में नीच का चन्द्रमा होने पर करियर में समस्या के योग बनते है धन संचय में कमी के योग बनते है सीधी आंख में समस्या के योग बनते है। परिवार में मतभेद के योग बनते है। पिता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के योग बनते है।

३ कुंडली में तीसरे भाव में नीच का चन्द्रमा होने पर लाभ में कमी रहती है। इनकम का फ्लो रुक जाता है। आय में बाधा के योग बनते है। छोटे भाई बहन के सुख में कमी रहती है। छाती से सम्बंधित समस्या के योग बनते है।

४ कुंडली में चौथे स्थान में नीच का चन्द्रमा होने पर जन्म स्थान छूटने के योग बनते है। मन परेशान और उदास रहता है। छाती, फेफड़ो से सम्बंधित समस्या के योग बनते है। माता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के योग बनते है। यदि चौथे स्थान का मालिक मंगल भी पाप प्रभाव में हुआ तो मकान बिकने के योग बनते है।

५ पंचम भाव में नीच का चन्द्रमा होने पर पढ़ाई में मन कम लगता है पेट से सम्बंधित समस्या के योग बनते है। मित्रो के साथ अनबन रहती है। पुत्री संतान की प्राप्ति के योग बनते है।

६ छठे स्थान पर नीच का चन्द्रमा होने पर कर्ज के योग बनते है। परिवार में लड़ाई झगड़े और रोग रहते है। परिवार से मतभेद रहते है परिवार वालो से बनती नहीं है। बीमारियों और लड़ाई झगड़े पर धन हानि के योग बनते है।

७ सप्तम भाव में नीच का चन्द्रमा होने पर मैरिड लाइफ ख़राब रहती है पत्नी को मानसिक तनाव के योग बनते है यदि चन्द्रमा पाप प्रभाव में हुआ तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के योग भी बनते है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर हानि होती है।

८ अष्टम स्थान में नीच का चन्द्रमा होने पर चेस्ट इन्फेक्शन, कोल्ड, कफ, से सम्बंधित समस्या के योग बनते है। मन परेशान रहता है। मानसिक तनाव लगातार बना रहता है। पेट से सम्बंधित समस्या के योग भी बनते है। 

९ नोवे स्थान में चन्द्रमा नीच का होने पर पढ़ाई तो पूरी हो जाती है लेकिन भाग्य में रूकावट रहती है कोई कार्य समय पर संपन्न नहीं हो पाता है। कार्य पूरा करने में रूकावट रहती है। पुत्री संतान के योग बनते है।

१० दशम भाव में नीच का चन्द्रमा होने पर करियर में समस्या के योग बनते है कर्ज के योग बनते है। यदि चन्द्रमा पाप प्रभाव में हुआ तो घुटनो की सर्जरी के योग बनते है। बार बार नौकरी बदलने या काम बदलने के योग बनते है। पिता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के योग बनते है।

११ ग्यारवे स्थान पर नीच का चन्द्रमा होने पर मैरिड लाइफ ख़राब रहती है एक से अधिक सम्बन्ध बनने के योग बनते है। धन लाभ में रूकावट रहती है। बड़ी बहन के सुख में कमी रहती है।

१२ बारवे स्थान पर नीच का चन्द्रमा होने पर डिप्रेशन के योग बनते है मन परेशान रहता है। रात को देर से नींद आती है। अचानक बड़ी धन हानि के योग बनते है।

                             ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.