१ मेष लग्न में शुक्र हो तो धन के योग बनते है ऐसे जातक के पास बहुत धन आता है और धन संचय होता है। लेकिन मैरिड लाइफ में समस्या रहती है पति पत्नी के बीच मतभेद के योग बनते है। अनैतिक सम्बन्ध के योग बनते है। २ वृष लग्न में शुक्र हो तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है और सुंदरता अच्छी होती है। सुख सुविधाए प्राप्त होती है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है। मामा से लाभ प्राप्त होता है। गाने, संगीत, गाडी, अच्छे कपड़े, व सुख सुविधाओं का शोक बहुत ज्यादा होता है भोग विलास की प्रवृति अधिक होती है। ३ मिथुन लग्न में शुक्र हो तो हायर एजुकेशन के योग बनते है। खर्चे अधिक होते है। लव अफेयर के योग बनते है लव मैरिज के योग बनते है। ऐसे जातक के बच्चे सक्सेसफुल होते है। ऐसे जातक के मित्र अच्छे होते है। मित्र काम आने वाले और मदद करने वाले होते है। सुन्दर और शिक्षित पत्नी की प्राप्ति होती है। ४ कर्क लग्न में शुक्र हो तो बहुत धन आने के योग बनते है प्रॉपर्टी के योग बनते है गाडी के योग बनते है। ऐसे जातक को संगीत का शोक होता है माता से सुख प्राप्त होता है। ऐसा जातक अपने बल पर अपना मकान और गाड़ी अर्जित करता है। बिज़नेस के माध्यम से धन आने के योग बनते है। ५ सिंह लग्न में शुक्र हो तो ऐसा जातक बहुत मेहनती होता है छोटे भाई से मतभेद के योग बनते है। मेहनत के अनुसार उच्च पद प्राप्त नहीं हो पाता है। पिता से भी मतभेद रहते है। पड़ोसियों से भी ऐसे जातक के मतभेद रहते है। ६ कन्या लग्न में शुक्र हो तो ऐसे जातक को धन की कमी रहती है वाणी दोष होता है। भाग्य में रूकावट रहती है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है प्रत्येक कार्य में बाधा आती है। परिवार के सुख में कमी रहती है। धन संचय में कमी रहती है। आँखों में परेशानी रहती है आंखे कमजोर होती है। गलत संगत में रहने के योग बनते है बहकने के योग बनते है। ७ तुला लग्न में शुक्र हो तो शरीर सुन्दर और स्वस्थ्य होता है। ऐसा जातक बहुत कॉंफिडेंट होता है उसे लक्सुरियस लाइफ का बहुत शोक होता है। भोग विलास प्रवृति का होता है संगीत और गाने का शोक होता है और अच्छे कपड़े पहनने का शोक होता है। आयु लम्बी होती है। ८ वृश्चिक लग्न में शुक्र हो तो ऐसा जातक की मैरिड लाइफ अच्छी नहीं होती है उसके अनैतिक सम्बन्ध होने के योग बन जाते है। भोगी प्रवृति का होता है खर्चे अधिक होते है। व्यर्थ में धन हानि के योग बनते है। सुन्दर पत्नी की प्राप्ति होती है। ९ धनु लग्न में शुक्र हो तो कर्ज के योग बनते है रोग होने के योग बनते है शुगर होने की सम्भावना रहती है। बिज़नेस के माध्यम से धन आने के योग बनते है। लड़ाई झगड़े के योग बनते है बिना वजह के लड़ाई झगड़े होते है बिना वजह शत्रु से परेशानी बनी रहती है। पेट से सम्बंधित समस्या के योग बनते है। यदि शुक्र पाप प्रभाव में हुआ तो यूरिन, शुगर की बीमारी जरूर होती है और अनैतिक सम्बन्ध होते है। १० मकर लग्न में शुक्र हो तो हायर एजुकेशन के योग बनते है ऐसे जातक के बच्चे सक्सेसफुल होते है। मित्र अच्छे होते है। लव अफेयर और लव मैरिज के योग बनते है करियर में तरक्की होती है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में सफलता के योग बनते है। ११ कुम्भ लग्न में शुक्र हो तो ऐसा जातक बहुत भाग्य शाली होता है भाग्य उसका साथ देता है जितनी मेहनत करता है उसे अधिक फल की प्राप्ति होती है। प्रॉपर्टी और गाड़ी के योग बनते है सभी सुख सुविधाए प्राप्त होने के योग बनते है। विदेश यात्राओं के योग बनते है। १२ मीन लग्न में शुक्र हो तो ऐसा जातक बहुत मेहनती होता है छोटे भाई बहन का सुख प्राप्त होता है छोटे भाई बहन बहुत तरक्की करते है ऐसे जातक का स्वास्थ्य और सुंदरता अच्छी होती है। आयु लम्बी होती है। ऐसा जातक कॉन्फिडेंट होता है। मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त करता है।