वृष लग्न में सूर्य बुध की युति के फल

Date : 2023-01-29

वृष लग्न में सूर्य बुध की युति के फल


प्रथम भाव में सूर्य बुध

वृष लग्न में प्रथम भाव में सूर्य बुध होने पर प्रॉपर्टी बनने के योग बनते है। ऐसे व्यक्ति की हाइट अच्छी होती है। वेहिकल और सभी सुख साधन प्राप्त होने के योग बनते है। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। अच्छी इनकम प्राप्त होती है संतान सुख अच्छा प्राप्त होता है लव अफेयर के योग बनते है। अच्छे मित्र बनते है।


दूसरे भाव में सूर्य बुध

वृष लग्न में दूसरे स्थान में सूर्य बुध होने पर भी प्रॉपर्टी बनने के योग बनते है पैतृक संपत्ति के योग बनते है। प्रॉपर्टी और वेहिकल सुख प्राप्त होने के योग बनते है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।


तीसरे भाव में सूर्य बुध

वृष लग्न में तीसरे स्थान में सूर्य बुध होने पर अपना स्वयं का मकान बनने में देरी होती है धन संचय भी मेहनत से होता है। छोटे भाई बहन का सुख प्राप्त होता है। धर्म में आस्था होती है। शस्त्रों से सम्बंधित पुस्तक पढ़ने में रूचि होती है। छोटी यात्रा के योग बनते है।


चौथे भाव में सूर्य बुध

वृष लग्न में चौथे स्थन में सूर्य बुध होने पर प्रॉपर्टी, वेहिकल सुख प्राप्त होने के योग बनते है। पैतृक संपत्ति के योग बनते है धन संचय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।


पांचवे भाव में सूर्य बुध

वृष लग्न में पांचवे स्थान में सूर्य बुध होने पर उच्च शिक्षा प्राप्त होता है। अच्छे मित्र बनते है लव अफेयर के योग बनते है। अच्छी इनकम के योग बनते है। संतान सुख अच्छा प्राप्त होता है संतान भी तरक्की प्राप्त करने वाली होती है। प्लानिंग सफल होती है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति के अंदर भाषण कला अच्छी होती है।


छठे भाव में सूर्य बुध

छठे स्थान में सूर्य बुध होने पर पैतृक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़े और वाद विवाद होने के योग बनते है। प्रॉपर्टी लोन या कर्ज के माध्यम से आती है आंखे कमजोर होने के योग बनते है चेस्ट इन्फेक्शन की संभावना रहती है। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है। गले में इन्फेक्शन की संभावना रहती है। शत्रुओ से परेशानी होती है लेकिन शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है।


सातवे भाव में सूर्य बुध

सातवे भाव में सूर्य बुध होने पर लव अफेयर के योग बनते है लव मैरिज की सम्भावना भी बनती है शादी के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। प्रॉपर्टी और वेहिकल सुख में वृद्धि होती है। अच्छे आर्थिक रूप से संपन्न परिवार में विवाह होने के योग बनते है। उच्च शिक्षा और अच्छी संतान प्राप्त होती है।


आठवे भाव में सूर्य बुध

आठवे भाव में सूर्य बुध होने पर धन हानि होती है संतान प्राप्ति में देरी होती है और हायर एजुकेशन में रूकावट आती है। आँखों से जुडी समस्या होती है। मित्रो से लाभ नहीं होता है। ज्योतिष आदि विषयो में रूचि होती है। प्रॉपर्टी बनने में देरी और रूकावट के योग बनते है। धन संचय में समस्या आती है।


नोवे भाव में सूर्य बुध

नोवे भाव में सूर्य बुध होने पर भाग्य से प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होता है। हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। धन लाभ होता है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है। धार्मिक यात्रा के योग बनते है। लव अफेयर के योग बनते है मित्र अच्छे होते है। मित्रो से लाभ होता है वेहिकल और सभी सुख साधन प्राप्त होते है। पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।


दसवे भाव में सूर्य बुध

दसवे भाव में सूर्य बुध होने पर सरकारी नौकरी के योग बनते है। करियर में उन्नति प्राप्त होती है। संतान प्राप्ति में देरी होती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होने के योग बनते है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते है। हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। पढ़ाई से लाभ प्राप्त होता है।


ग्यारवे भाव में सूर्य बुध

ग्यारवे भाव में सूर्य बुध होने पर अच्छी इनकम प्राप्त होती है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है। एक से अधिक मकान बनने के योग बनते है। लव अफेयर के योग बनते है मित्रो से लाभ होता है। प्लानिंग सफल होती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। परिवार से लाभ प्राप्त होता है परिवार से जुड़ा व्यवसाय भी कर सकते है।


बारवे भाव में सूर्य बुध

बारवे भाव में सूर्य बुध होने पर आंखे कमजोर होने के योग बनते है। व्यर्थ में खर्चे अधिक होते है धन संचय में कमी रहती है। पढ़ाई में रूकावट आती है प्रॉपर्टी बनने में देरी होती है। वेहिकल सुख प्राप्त होने में भी देरी होती है। मित्रो से भी लाभ नहीं होता है लव अफेयर में सफलता प्राप्त नहीं होती है। जन्म स्थान से दूर रहने के योग बनते है। संतान प्राप्ति में देरी और रूकावट के योग बनते है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.