वीरवार व्रत के फायदे

Date : 2023-09-16

वीरवार व्रत के फायदे



वीरवार का व्रत भगवान विष्णु के लिए करते है। वीरवार का व्रत करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है। वीरवार का व्रत करने से जीवन से अनेक प्रकार की समस्याए समाप्त हो जाती है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की वीरवार का व्रत करने से क्या क्या फायदे होते है और वीरवार का व्रत करने की विधि क्या होती है।


वीरवार व्रत के फायदे

* वीरवार का व्रत करने से जीवन में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है। जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है लाइफ में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते है और उन्नति होती है।

* वीरवार का व्रत करने से महिलाओ को गृहस्त सुख प्राप्त होता है। शादी में आ रही रूकावट दूर हो जाती है और शादी जल्दी हो जाती है और शादी के बाद भी मैरिड लाइफ में आने वाली समस्याए समाप्त हो जाती है।

* वीरवार का व्रत करने से भाग्य में वृद्धि होती है। भाग्य की रूकावट दूर हो जाती है भाग्य का साथ प्राप्त होता है और भाग्य उदय होता है। मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त होती है।

* वीरवार का व्रत करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जिन लोगो को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती है उनको वीरवार का व्रत करने से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से छुटकारा प्राप्त होता है।

* वीरवार का व्रत करने से पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। बृहस्पति परिवार और धन के कारक होते है इसलिए वीरवार का व्रत करने से पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है और धन में वृद्धि होती है धन की समस्या समाप्त हो जाती है।

* वीरवार का व्रत करने से संतान सुख भी प्राप्त होता है। बृहस्पति ग्रह संतान के कारक होते है इसलिए वीरवार का व्रत करने से संतान सुख प्राप्त होने के योग बनते है।

* बृहस्पति ग्रह पुत्र संतान के कारक होते है इसलिए जिन लोगो को पुत्र की इच्छा होती है उनको वीरवार का व्रत करना चाहिए। वीरवार का व्रत करने से पुत्र प्राप्ति के योग बन सकते है।

* बृहस्पति ग्रह धन के कारक होते है इसलिए वीरवार का व्रत करने से धन प्राप्ति के योग बनते है। धन की समस्या समाप्त हो जाती है और धन में वृद्धि होती है।

* वीरवार का व्रत करने से कार्य क्षेत्र में भी उन्नति के योग बनते है। वीरवार का व्रत करने से नौकरी में तरक्की प्राप्त होती है अगर आप व्यापार करते है तो व्यापार में लाभ होता है।


वीरवार व्रत की विधि

* वीरवार को सुबह उठकर स्नान करे और केले के पौधे का पूजन करे।

* वीरवार के दिन सुबह उठ कर स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।

* वीरवार के दिन पूजा घर में केले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

* वीरवार व्रत की कथा पढ़े और उसके बाद विष्णु भगवान की आरती करे।

* शाम को पुनः देसी घी का दीपक जलाकर वीरवार की आरती करे।

* शाम को पीला भोजन करें। बेसन से बना भोजन करे।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.