घर में रसोई घर की सही दिशा दक्षिण पूर्व है। अगर आपके घर में रसोई सही दिशा में नहीं है तो आपको अपनी रसोई की दक्षिण पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब लगा देना चाहिए और इसे हर समय जलाए। इससे वास्तु दोष का प्रभाव कम होगा। आप अपने घर की रसोई में संतरी रंग का पेंट भी करवा सकते है। इससे भी रसोई का वास्तु दोष समाप्त होगा।
दक्षिण मुखी मकान का वास्तु दोष
अगर आपके मकान का मुख दक्षिण दिशा में है तो ये वास्तु दोष है आपको इसके उपाय करने चाहिए इसके लिए घर के दरवाजे के उपर पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाना चाहिए। इससे आपके मकान का वास्तुदोष दूर होता है और नकारात्मक प्रभाव भी समाप्त हो जाता है।
बाथरूम का वास्तु दोष
बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए उत्तर पश्चिम की ओर इशारा करते हुए तीन तीर रखें। शौचालय के दरवाजे हमेशा बंद रहने चाहिए। उत्तर दिशा में शीशा लगाएं। इससे बाथरूम के वास्तु दोष दूर होता है।
शयन काश का वास्तु दोष
सोने का कमरा दक्षिण पश्चिमी दिशा में होना चाहिए या उत्तर दिशा में होना है लेकिन यदि शयन कक्ष अग्निकोण में हो तो पूर्व मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना चाहिए। इससे शयन कक्ष का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
वास्तु दोष दूर करने के अन्य उपाय
- घर के ईशान कोण में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उस स्थान पर तुलसी का पौधा लगाए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
- घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए समय समय घर में रामचरित का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करवाते रहें। इससे घर की नकारात्मक दूर हो जाती है। वास्तु दोष समाप्त होता है।
- घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के अंदर वास्तु दोष निवारण यन्त्र लगाए। इससे भी घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।
- घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर को सुंदर बनाएं। घर में किसी भी प्रकार से वास्तु दोष है तो घर को स्वास्तिक चिन्ह और पौधों से सजाएं।
- घर या ऑफिस के वास्तु दोष को दूर करने के लिए गणेश जी का चित्र लगाए। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।