तुलसी की माला पहने के फायदे और तुलसी की माला पहनने के नियम

Date : 2022-12-26

तुलसी की माला पहने के फायदे और तुलसी की माला पहनने के नियम

 


हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे के साथ साथ तुलसी की माला का भी बहुत महत्व है। धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों प्रकार से तुलसी बहुत ही महत्व रखती है। तुलसी में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। तुलसी के पौधे की तरह माला भी बहुत शुभ होती है। महिला और पुरुष दोनों ही तुलसी की माला पहन सकते है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे तुलसी की माला पहनने के फायदे और साथ ही तुलसी की माला पहनने के नियम।

 

तुलसी की माला पहनने के फायदे

- तुलसी की माला पहनने से मन शांत रहता है मानसिक तनाव समाप्त होता है और आत्मा पवित्र होती है।

- तुलसी की माला पहनने से मन निर्मल होता है। मन में अच्छे विचार आते है।

- तुलसी की माला व्यक्ति को पाचन शक्ति, बुखार, जुकाम, सिरदर्द, स्किन इंफेक्शन, दिमाग की बीमारियों से बचाती है।

- तुलसी की माला गैस से संबंधित कई बीमारियों को समाप्त करती है।

- तुलसी की माला से संक्रमण से भी बचवा होता है।

- तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति की धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।

- तुलसी की माला पहनने से चर्म रोग भी ठीक होते है।

- तुलसी की माला व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों से भी बचाती है।

- तुलसी की माला पहनने से भूत प्रेत आदि बाधाओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

 

तुलसी की माला पहनने के नियम

- तुलसी की माला को पहनने से पहले गंगाजल से धो लेना चाहिए। इसके बाद ही धारण करनी चाहिए।

- तुलसी की माला को धारण करने वाले को सात्विक भोजन ही करना चाहिए। नोव वेज, मॉस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

- तुलसी की माला पहनने वाले को प्रतिदिन सुबह भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

- तुलसी की माला को धारण करने के बाद बार बार उतारना नहीं चाहिए।

- तुलसी माला पहनने के बाद लहसुन प्याज का सेवन न करें।

- तुलसी माला के साथ कभी भी रुद्राक्ष की माला नहीं पहननी चाहिए।

- तुलसी की माला पहनने के बाद धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

 

तुलसी की माला की पहचान कैसे करे ?

तुलसी की माला को 20 से 25 मिनट के लिए आप पानी में रख दे। अगर 25 मिनट के बाद तुलसी माला का रंग छूटने लगे तो इसका अर्थ यह है कि वह तुलसी का माला असली नहीं है।

 

कब पहने तुलसी की माला ?

तुलसी की माला को धारण करने के लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार या वीरवार के दिन धारण करनी चाहिए। इनमे से विशेष रूप से वीरवार का दिन तुलसी की माला धारण करने के लिए अधिक शुभ है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.