सूर्य ग्रह को मजबूत कैसे करे

Date : 2023-01-09

सूर्य ग्रह को मजबूत कैसे करे




सूर्य ग्रह कुंडली में अपना ही अलग महत्व रखता है सूर्य ग्रह मान सम्मान, पिता, उच्च पद, प्रतिष्ठा, राजनीती, पेट, ह्रदय, हड्डी, ब्लड के कारक होते है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक होता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो सकती है सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर लाइफ में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर और पीड़ित होता है ऐसे व्यक्ति को मान सम्मान पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है कार्य क्षेत्र में भी संघर्ष करना पड़ता है पिता से सम्बन्ध भी अच्छे नहीं होते है पिता से सपोर्ट पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है सरकारी कार्यो में परेशानी होती है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह अपना विशेष महत्व रखता है जीवन से संघर्ष को समाप्त करने के लिए और मान सम्मान प्राप्त करने के लिए कुंडली में सूर्य ग्रह का मजबूत होना आवश्यक होता है। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के मंत्र शास्त्रों में दिए गए है। इस ब्लॉग में हम सूर्य ग्रह को मजबूत करने वाले मंत्र को जानेंगे।

 

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्य के बीज मंत्र का जाप कर सकते है ॐ हृां हृीं हृौं स: सूर्याय नम:।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ घृणि सूर्याय नमः। मंत्र का जाप भी कर सकते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्य गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयत।।

- रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद साफ जल में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और दूर्वा मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

 

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार का व्रत कर सकते है।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर माणिक रत्न धारण कर सकते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करे।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाए।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का सेवन करे।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए पिता का सम्मान करे।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप भी करे।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए घर की पूर्व दिशा को साफ़ रखे।

 

सूर्य ग्रह मंत्र के लाभ

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से मान सम्मान में वृद्धि होगी और लाइफ में तरक्की के योग बनते है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से पिता के सुख में वृद्धि होती है और पिता से सपोर्ट प्राप्त होता है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होती है। सरकार से लाभ होता है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से हड्डी से जुडी समस्या समाप्त होती है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से हार्ट से जुडी समस्या, कोलेस्ट्रॉल से जुडी समस्या समाप्त होती है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से हीमोग्लोबिन अच्छा रहता है। खून से जुड़े विकार नहीं होते है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से आँखों से जुडी समस्या समाप्त होती है। आँखों से जुडी समस्या नहीं होती है।

- सूर्य के मंत्र का जाप करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और नकारात्मकता समाप्त होगी है।

 

सूर्य ग्रह के मंत्र का जाप किस माला पर करे ?

- सूर्य ग्रह के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर कर सकते है।

 

सूर्य मंत्र का जाप कैसे करें ?

- सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाए।

- ताम्बे के लोटे में लाल रोली डालकर सूर्य को जल चढ़ाए।

- सूर्य को जल चढ़ाते समय पूर्व दिशा की और आपका मुख होना चाहिए।

- सूर्य को जल चढ़ाते हुए ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करे।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.