Date : 2024-02-09
शुक्र को मजबूत करने के लाल किताब के उपाय
कमजोर शुक्र के लक्षण* जिस व्यक्ति का शुक्र पीड़ित होता है उस व्यक्ति के पास धन की कमी रहती है धन टिकता नहीं है धन आगमन में भी रूकावट रहती है आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है।
* जिस व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है ऐसा व्यक्ति सास सफाई का ध्यान नहीं रखता है। ऐसा व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है।
* शुक्र पीड़ित वाला व्यक्ति प्रतिदिन नहीं नहाता है। कई दिन तक बिना नहाए रहता है। ये पीड़ित शुक्र के लक्षण है।
* जिस व्यक्ति का शुक्र पीड़ित होता है ऐसे व्यक्ति की शादी भी देर से होती है शादी में देरी और रूकावट की स्थिति रहती है। मैरिड लाइफ अच्छी नहीं रहती है।
* जिस व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है ऐसे व्यक्ति को वेहिकल सुख भी प्राप्त होने में रूकावट रहती है घर में सुख साधन की वस्तुओ की कमी रहती है।
* जिस व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है ऐसा व्यक्ति चारित्रिक रूप से कमजोर होता है उसका चरित्र अच्छा नहीं होता है।
लाल किताब के शुक्र के उपाय* चांदी के आभूषण धारण करना चाहिए।
* अपने अंगूठे में चांदी का छल्ला धारण करे।
* चांदी की कटोरी में सफेद चंदन, सफेद पत्थर का टुकड़ा रखकर शयन कक्ष में रखें।
* शुक्र को मजबूत करने के लिए ओपल रत्न धारण करे।
* सफेद रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।
* तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
* प्रतिदिन सफेद गाय की सेवा करे।
* शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए।
* शुक्रवार के दिन दूध, मिश्री, चावल, बर्फी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
* चांदी की गोली सदैव अपनी पॉकेट में रखना चाहिए।
* शुक्रवार के दिन घर में शुक्र यन्त्र स्थापित करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा