शुक्र केतु की युति के फल

Date : 2023-01-21

शुक्र केतु की युति के फल



शुक्र ग्रह कुंडली में मैरिड लाइफ, वेहिकल, सुख साधन, सुंदरता, धन और लग्ज़री वस्तुओ के कारक होते है। अगर कुंडली में शुक्र केतु के साथ होता है तो शुक्र पीड़ित अवस्था में होता है। शुक्र केतु का योग कुंडली में होना अच्छा नहीं होता है। शुक्र केतु की युति के कई प्रकार के नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते है। इसलिए शुक्र केतु की युति कुंडली में अच्छी नहीं मानी जाती है।


शुक्र केतु की युति के फल

- अगर कुंडली में शुक्र केतु साथ बैठे है तो धन सम्बंधित समस्या उत्पन्न होती है। धन की कमी रहती है।

- कुंडली में शुक्र केतु किसी भी भाव में होने पर पति पत्नी के बीच मतभेद और झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है।

- कुंडली में शुक्र केतु की युति होने पर पत्नी का स्वास्थ्य कमजोर रहता है पत्नी को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लगी रहती है।

- कुंडली में शुक्र केतु की युति होने पर ऐसे जातक की पत्नी गुस्से वाले स्वभाव की होती है। थोड़ी घमंडी होती है।

- शुक्र केतु की युति होने पर मैरिड लाइफ में समस्या रहती है ऐसे जातक के एक से अधिक विवाह होने की सम्भावना भी रहती है।

- शुक्र केतु की युति कुंडली में बनने पर पत्नी को पाइल्स होने की सम्भावना रहती है।

- शुक्र केतु की युति कुंडली में बनने पर पत्नी को पैरो की तकलीफ होती है।

- कुंडली में शुक्र केतु की युति होने पर स्वयं को यूरिन से जुडी समस्या होने की सम्भावना रहती है।

- अगर कुंडली में शुक्र केतु एक साथ होते है सुख सौभाग्य की कमी रहती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होती है।

- अगर किसी स्त्री की कुंडली में शुक्र केतु की युति एक साथ हो तो स्त्री को पीरियड से जुडी समस्या रहती है।

- अगर किसी की कुंडली में शुक्र केतु एक साथ है तो वेहिकल सुख में भी कमी रहती है देर से वेहिकल सुख प्राप्त होता है।


शुक्र केतु के उपाय

- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र का जाप करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करे।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए ओपल रत्न धारण कर सकते है।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए परफ्यूम का प्रयोग करे।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करे।

- केतु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

- केतु की शांति के लिए प्रत्येक बुधवार कुत्ते को दूध ब्रेड खिलाए।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.