Date : 2023-04-29
शुक्र कमजोर हो तो क्या करना चाहिए
शुक्र कुंडली में सुख साधन, भोग विलास, लक्ज़री आइटम, वेहिकल और धन के कारक होते है इसके साथ साथ शुक्र गृहस्त सुख के कारक भी होते है इसलिए अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो इन सभी चीज़ो के सुखो में कमी होने की सम्भावना रहती है। इसलिए अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो शुक्र को मजबूत बनाने के उपाय करने चाहिए। शुक्र के उपाय करने से शुक्र मजबूत हो जाता है और शुक्र के शुभ फल प्राप्त होने लगते है और शुक्र के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।
कमजोर शुक्र के परिणाम● कमजोर शुक्र होने के कारण शादी होने में देरी और रूकावट के योग बनते है और शादी के बाद मैरिड लाइफ में समस्या रहती है।
● कमजोर शुक्र होने के कारण धन सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ता है। धन की समस्या रहती है।
● कमजोर शुक्र होने के कारण लाइफ में लग्ज़री वस्तुओ की कमी होती है सुख साधन की वस्तुओ में कमी रहती है।
● कमजोर शुक्र होने के कारण चेहरे की सुंदरता में कमी हो सकती है कील मुहांसे की समस्या होने लगती है।
● कमजोर शुक्र होने के कारण वेहिकल सुख प्राप्त होने में भी समस्या रहती है वेहिकल सुख देर से प्राप्त होता है।
● कमजोर शुक्र होने के कारण शुक्राणुओं में भी कमी होने की सम्भावना रहती है।
शुक्र को मजबूत बनाने के लिए करे ये उपाय● शुक्र को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर ओपल या हीरा रत्न धारण करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत हो जाता यही।
● शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
● शुक्र को मजबूत करने के लिए महिलाओ का सम्मान करे। महिलाओ का सम्मान करने से शुक्र शुभ प्रदान करता है।
● शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह परफ्यूम का प्रयोग करे। परफ्यूम का प्रयोग करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
● प्रत्येक शुक्रवार सफेद रंग के वस्त्र धारण करे। इससे शुक्र मजबूत होता है।
● शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत जरूर करे। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
● प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाए। इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
● शुक्रवार के दिन सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, चीनी, आटा आदि दान करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है।
● गाय को रोटी खिलाने से भी शुक्र के शुभ फल प्राप्त होने लगते है और शुक्र के अशुभ फल समाप्त हो जाते है। शुक्र मजबूत हो जाता है।
● शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह श्री सूक्त का पाठ करे। इससे भी शुक्र मजबूत होता है और शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है।
● शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत हो जाता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा