शुक्र ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और शुक्र ग्रह के मंत्र के फायदे

Date : 2023-01-01

शुक्र ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और शुक्र ग्रह के मंत्र के फायदे




शुक्र ग्रह कुंडली में अपना ही अलग महत्व रखता है शुक्र ग्रह मैरिड लाइफ, सुंदरता, धन, फिल्म मीडिया, सुख साधन, वेहिकल, चेहरे का कारक होते है इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक होता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो सकती है शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर चेहरे, धन, शादी से जुडी समस्या, सुंदरता से जुडी समस्या, सुख साधन की वस्तुओ में कमी, वेहिकल सुख में कमी जैसी समस्या उप्तन्न हो सकती है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह अपना विशेष महत्व रखता है शुक्र ग्रह विशेष रूप से गृहस्त सुख के कारक भी होते है इसलिए अच्छा सुख वैवाहिक जीवन जीने के लिए भी शुक्र ग्रह का मजबूत होना आवश्यक होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के मंत्र शास्त्रों में दिए गए है। इस ब्लॉग में हम शुक्र ग्रह को मजबूत करने वाले मंत्र को जानेंगे।



शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जाप कर सकते है ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।  

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ भृगुसुताय विद्महे विन्देशाय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी के मंत्र का भी जाप करे ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी
  नम:।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का भी जाप कर सकते है ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं
  दूरये-दूरये स्वाहा:।



शुक्र ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर शुक्र का रत्न ओपल या डायमंड धारण कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार सफेद रंग के वस्त्र धारण करे।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए दही का दान कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाए।



शुक्र ग्रह मंत्र के लाभ

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करने से धन प्राप्ति के योग बनते है आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करने से शादी के योग बनते है। शादी की रूकावट दूर हो जाती है और शादी हो जाती है। गृहस्त सुख में वृद्धि होती
  है।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करने से चेहरे से जुडी समस्या समाप्त होती है और सुंदरता में वृद्धि होती है।

- शुक्र ग्रह का मंत्र का जाप करने से वेहिकल सुख प्राप्त होता है जीवन में अच्छी गाडी के योग बनते है।

- शुक्र ग्रह का मंत्र का जाप करने से शुक्र ग्रह से जुडी बीमारी जैसे शुगर, यूरिन, मुहांसे एवं गुप्त रोग समाप्त होते है।

- शुक्र ग्रह का मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के आकर्षण में वृद्धि होती है। शुक्र का मंत्र जाप करने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक हो
  जाता है

- शुक्र ग्रह का मंत्र जाप करने से प्रेम में सफलता प्राप्त होती है प्रेम में आने वाली बाधाए दूर हो जाती है।

- शुक्र ग्रह का मंत्र जाप करने से परिवार में सुख समृद्धि और लग्ज़री वस्तुओ की वृद्धि होती है।



शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप किस माला पर करे ?

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर कर सकते है

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करे स्फटिक की माला पर भी कर सकते है।

 

शुक्र मंत्र का जाप कैसे करें ?

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप माता लक्ष्मी की मूर्ति के सम्मुख बैठकर करे।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप शुक्र यन्त्र के सम्मुख बैठकर भी कर सकते है।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप आसन पर बैठकर करे।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप शुक्रवार से प्रारम्भ करे।

- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करने से पहले अपने घर के मंदिर में देसी घी की जोत जलाए।



 
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.