Date : 2023-05-20
श्रीसूक्त का पाठ करने के फायदे
श्री सूक्त का पाठ माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। श्री सूक्त का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और शुक्र ग्रह बलवान होता है और कुंडली में शुक्र ग्रह से सम्बंधित दोष और समस्याए समाप्त हो जाती है और धन से जुडी समस्या समाप्त हो जाती है। श्री सूक्त का पाठ करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और दुर्भाग्य से मुक्ति प्राप्त होती है। जो व्यक्ति श्री सूक्त का पाठ करता है दुर्भाग्य उससे कोसो दूर रहता है जो व्यक्ति श्री सूक्त का पाठ करता है उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है दरिद्रता उसके आस पास भी नहीं भटकती। श्री सूक्त का पाठ करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करता है और आर्थिक उन्नति प्राप्त करता है। माता लक्ष्मी धन की देवी होती है इसलिए अगर किसी व्यक्ति को धन की समस्या हो रही है तो उसको श्री सूक्त का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे बहुत लाभ होगा और धन की समस्या समाप्त हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। इसलिए अगर कभी भी जीवन में धन की समस्याए आए तो श्री सूक्त का पाठ अवश्य करे। इस ब्लॉग में जानेंगे की श्री सूक्त का पाठ करने से क्या क्या लाभ प्राप्त होते है।
श्रीसूक्त का पाठ करने के फायदे● श्री सूक्त का पाठ करने से धन की संसय समाप्त हो जाती है। श्री सूक्त का पाठ करने से धन आने लगता है धन आगमन में नए रास्ते खुले लगते है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से धन संचय में भी वृद्धि होती है। जिन व्यक्तियों को धन संचय करने में समस्या आती हो तो उन व्यक्तियों को श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। श्री सूक्त का पाठ करने से धन संचय होने लगता है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से भाग्य में वृद्धि होती है। श्री सूक्त का पाठ करने से भाग्य उदय होता है। लाइफ में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होते है। जीवन में उन्नति होती है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है जिस घर में श्री सूक्त का पाठ होता है उस घर में कभी भी गरीबी प्रवेश नहीं करती है। ऐसे घर में आर्थिक उन्नति लगातार होती रहती है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से शुक्र ग्रह बलवान होता है जिसके फलस्वरूप गृहस्त सुख में भी वृद्धि होती है श्री सूक्त का पाठ करने वाले व्यक्ति को अच्छा वैवाहिक सुख प्राप्त होता है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है जिसके कारण वेहिकल और सुख साधन की वस्तुओ में वृद्धि होती है। श्री सूक्त का पाठ करने वाले व्यक्ति को लग्ज़री वस्तुओ का सुख प्राप्त होता है लग्ज़री लाइफ प्राप्त होती है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और उनका आश्रीवाद प्राप्त होता है जिसके कारण व्यक्ति को अच्छा सुखी जीवन प्राप्त होता है।
● श्री सूक्त का पाठ करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है स्वास्थ्य सम्बंधित सभी समस्याए समाप्त हो जाती है और श्री सूक्त का पाठ करने वाला व्यक्ति अच्छा स्वस्थ्य जीवन जीता है।
श्री सूक्त का पाठ करने की विधि● श्री सूक्त का पाठ सुबह के समय किया जाता है और सुबह स्नान करके स्वच्छ कपड़े धारण करे।
● अपने घर के मंदिर में माता लक्ष्मी जी के सम्मुख घी का दीपक जलाए।
● माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सम्मुख बैठकर श्री सूक्त का पाठ करे।
● माता लक्ष्मी को लाल पुष्प चढ़ाए और फल का भोग लगाए।
● शुक्रवार के दिन विशेष रूप से श्री सूक्त का पाठ करने से लाभ होता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा