शिव पुराण के अनुसार मकान बनाने के उपाय

Date : 2023-06-23

शिव पुराण के अनुसार मकान बनाने के उपाय



भगवान शिव अपने भक्तो के सभी कष्ट और दुःख दूर करते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाए पूरी करते है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को कोई भी कष्ट है या जीवन में कोई भी कमी है तो उस व्यक्ति को भगवान शिव की शरण में जाना चाहिए और भगवान शिव की पूजा पूरी विधि विधान से करनी चाहिए और पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शंकर भगवान पर पूरा भरोसा करना चाहिए। शंकर भगवान की पूजा करने से सभी इच्छाए पूरी होती है। इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे की शिव पुराण के अनुसार जल्दी अपना मकान बनाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।


शिव पुराण के अनुसार मकान बनाने के उपाय

● शिव पुराण के अनुसार जल्दी अपना घर बनाने के लिए सोमवार का व्रत करना चाहिए। सोमवार का व्रत करने से सभी इच्छाए पूरी होती है यदि आपका अपना मकान नहीं है तो आपको प्रॉपर्टी सुख प्राप्त करने के लिए शंकर भगवान का व्रत करना चाहिए। शंकर भगवान का व्रत सोमवार के दिन किया जाता है।

● शिव पुराण के अनुसार जल्दी अपना घर बनाने के लिए और प्रॉपर्टी सुख प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर दूध में गुड़ व शहद मिलाकर अभिषेक करें। इससे धन वृद्धि के संयोग बनते हैं और घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और मकान बनने के योग बनेंगे।

● मंगल प्रॉपर्टी के कारक होते है इसलिए शिव पुराण के अनुसार जल्दी अपना खुद का मकान बनाने के लिए मंगलवार के दिन भगवान शिव को लाल मसूर की दाल अर्पित करें। इससे प्रॉपर्टी बनने के योग बनेंगे।

● जल्दी घर और प्रॉपर्टी बनाने के लिए धन की आवश्यकता होती है और धन प्राप्ति के लिए शिव पुराण के अनुसार प्रतिदिन 108 बार शिव गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।। इस मंत्र का जाप करने से धन आएगा। धन संचय होगा और धन से आप अपना मकान भी बना पाएंगे।

● शिव पुराण के अनुसार प्रतिदिन शिव मंदिर जाए और शिवलिंग में सम्मुख दीपक जलाए और अपनी मकान और प्रॉपर्टी से जुडी मनोकामना शिव जी से कहे। ऐसा प्रतिदिन करे। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी और आपका अपना खुद का घर जल्दी बन जाएगा और आपको प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होगा।

● प्रॉपर्टी से जुडी मनोकामना पूर्ति के लिए 5 सोमवार पशुपतिनाथ का व्रत करे। इस व्रत से भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और सभी प्रकार की इच्छाए पूरी होती है। अगर ये व्रत आप प्रॉपर्टी की कामना से करेंगे तो आपका खुद का घर जल्दी बन जाएगा और आपको प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होगा।

● जीवन में सभी प्रकार की इच्छाए पूरी करने के लिए भगवान शिव के सम्मुख प्रतिदिन सुबह के समय बैठकर राम नाम का जाप करे। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाए पूरी करते है। इसलिए आप अपना खुद का मकान बनाने की इच्छा से प्रतिदिन सुबह शिव जी की मूर्ति या शिवलिंग के सम्मुख बैठकर राम नाम का जाप करे। ऐसा करने से आपकी प्रॉपर्टी की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी।

● एक मिटटी के बर्तन में काले तिल और गुड़ रखकर उस मिटटी के बर्तन को घर से दूर दक्षिण दिशा में जाकर रख दे। ऐसा लगातार सात मंगलवार करे। इस उपाय से अपना खुद का घर जल्दी बन जाता है।

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.