Date : 2023-05-25
शिव पुराण के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय
आज के आधुनिक समय में कर्ज एक बड़ी समस्या बन चुकी है। चाहे वो कर्ज किसी व्यक्ति से लिया गया है या कर्ज बैंक से लिया गया हो। दोनों प्रकार के ही कर्ज व्यक्ति को परेशान करते है। भगवान शिव की पूजा कारण से व्यक्ति की सभी इच्छाए पूरी होती है और भगवान शिव की पूजा करना वाले व्यक्ति को सभी सुख सुविधाए और भौतिक सुख प्राप्त होते है। इसलिए कर्ज से छुटकारा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को भगवान शिव की शरण में जाना जाना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति के भगवान शिव के कई मंत्र है। इनका प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति धन प्राप्त कर सकता है और कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते है। इस ब्लॉग में हम चर्चा करेंगे शिव पुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान शिव के किन मंत्रो का जाप करना चाहिए और कौन से उपाय करने चाहिए।
शिव पुराण के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय● ॐ नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा - भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से धन आगमन के योग बनते है और कर्ज उतरना शुरू हो जाता है। इसलिए अगर आपके ऊपर कर्जा या कोई लोन चढ़ा हुआ है तो आपको भगवान शिव के इस मंत्र का प्रयोग करना चाहिए। इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप जरूर करे।
● ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः - मंगलवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाए और इस मंत्र का जाप भी करे। इस मंत्र के जाप करने से कर्जा उतरना प्रारम्भ हो जाता है और जल्दी ही कर्जा उतर जाता है। इस मंत्र का जाप भी 108 बार करना है।।
● ॐ नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा - भगवान शिव का ये मंत्र बहुत शक्तिशाली है इस मंत्र का प्रयोग करके कर्ज उतरना शुरू हो जाता है। इसलिए अगर आपके ऊपर कर्जा या कोई लोन चढ़ा हुआ है तो आपको भगवान शिव के इस मंत्र का प्रयोग करना चाहिए। इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप जरूर करे।
● शिव पुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति के लिए और धन प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करना चाहिए। शंकर भगवान का व्रत करने से कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
● शिव पुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए और प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी शिवलिंग के सम्मुख बैठकर करे।
● शिव पुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के सम्मुख बैठकर राम नाम का जाप करे। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है और आपकी कर्ज से मुक्ति की मनोकामना जल्दी पूर्ण कर देंगे।
● कर्ज से मुक्ति के लिए शिव गायत्री मंत्र का जाप भी करना चाहिए। शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से धन, सुख समृद्धि की प्राप्ती होती है और कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।
● कर्ज से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि का व्रत करे और पूरी विधान से शिव जी की महाशिवरात्रि वाले दिन पूजा करे इससे आपकी कर्ज से मुक्ति की मनोकामना पूरी होगी।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा