शरीर पर तिल होने का क्या मतलब होता है

Date : 2023-01-27

शरीर पर तिल होने का क्या मतलब होता है



शरीर पर तिल : प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर किसी न किसी हिस्से पर तिल होता है इन तिलो का सामुद्रिक शास्त्र में अपना ही विशेष महत्व है। व्यक्ति के शरीर पर तिल होने से व्यक्ति के भविष्य, उसकी आदत, सफलता, असफलता आदि बातो का पता चलता है। इस ब्लॉग में शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पाए जाने वाले तिलो की चर्चा करेंगे।


माथे पर तिल

यदि माथे के बीच में तिल हो तो व्यक्ति समझदार, बुद्धिमान, मेहनती होता है और अगर माथे पर बायीं और तिल हो तो जीवन में संघर्ष अधिक करना पड़ता है और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। यदि माथे के दायी तरफ तिल हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।


गाल पर तिल

यदि गाल के दायी तरफ तिल हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। तर्कवादी होता है तेज बुद्धि का होता है। अगर गाल के बायीं तरफ तिल हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत खर्चीला होता है उसके खर्चे अधिक होते है।


भौंह पर तिल

यदि किसी भी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।


नाक पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के नाक पर तिल है तो ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत से अपनी लाइफ में तरक्की प्राप्त करता है जीवन में उन्नति करता है। इसलिए नाक पर तिल का होना अच्छा माना जाता है।


कान पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुख प्राप्त करता है उसे अपने जीवन में सभी सुख साधन प्राप्त होते है। ऐसा व्यक्ति तेज बुध्दि का भी होता है।


पीठ पर तिल

यदि किसी की पीठ पर तिल हो तो व्यक्ति सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त करता है और अपनी लाइफ में सफलता प्राप्त करता है मान सम्मान प्राप्त करता है। लाइफ में तरक्की प्राप्त करता है।


गर्दन पर तिल

यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और वह कई प्रकार की कला में महारथी होता है।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.