Date : 2022-12-10
सरसो का तेल
शनिवार के दिन सरसो का तेल नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन सरसो का तेल खरीदने से आर्थिक नुकसान हो सकता है घर में नकारात्मकता आ सकती है स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है। धन सम्बंधित परेशानी आ सकती है। शनिवार के दिन शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।
लोहे की वस्तु
शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो जाते है और शनि के दुष्प्रभाव प्राप्त होते है। शनिवार के दिन लोहा खरीदने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। शनिवार के दिन लोहे का दान करना शुभ होता है।
नमक
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीना चाहिए। शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज की स्थिति बन जाती है आर्थिक नुकसान होता है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न खरीदें। शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है। इसलिए शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचे।
काला कपड़ा
शनिवार के दिन काला कपड़ा भी नहीं खरीदना चाहिए और ना ही फेंकना चाहिए। शनिवार के दिन काला कपड़ा खरीदने से या फेंकने से शनिवार के दुष्प्रभाव में वृद्धि होती है आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए शनिवार के दिन काला कपड़ा ना ही ख़रीदे और ना ही फेंके। लेकिन शनिवार के दिन किसी गरीब को काले वस्त्र दान कर सकते है और स्वयं भी काला कपड़ा शनिवार के दिन पहन सकते है।
काजल
शनिवार के दिन काजल भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन काजल खरीदने से भी शनि के दुष्प्रभाव में वृद्धि होती है। ऐसा करने से गृहस्त सुख में परेशानी आती है लड़ाई झगड़े की स्थिति बनती है। वैवाहिक जीवन में समस्याए उत्पन्न होती है। इसलिए शनिवार के दिन काजल न ख़रीदे।
कोयला
शनिवार के दिन कोयला भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन कोयला खरीदने से भी शनि के दुष्प्रभाव में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन कोयला खरीदने से कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती है आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है करियर में उन्नति होने में रूकावट की स्थिति बन सकती है। इसलिए शनिवार के दिन कोयला न ख़रीदे।
उड़द की दाल
शनिवार के दिन काली उड़द की दाल भी नहीं खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन काली उड़द की दाल खरीदने से भी शनि के दुष्प्रभाव में वृद्धि होती है। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है भाग्य में रूकावट की स्थिति बन सकती है। बल्कि शनिवार के दिन काली उड़द की दाल दान करना शुभ होता है।
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.