शनि ग्रह से बचाव के टोटके

Date : 2023-12-25

शनि ग्रह से बचाव के टोटके



ज्योतिष क्षेत्र के अनुसार अगर कुंडली में शनि पीड़ित होता है तो शनि की साढ़े साती, ढैय्या या शनि की महादशा में व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़े साती, ढय्या या शनि की महादशा आने पर व्यक्ति डर जाते है और अनेक प्रकार के उपाय तलाश करने लगते है। इस ब्लॉग में आज शनि ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के टोटको की चर्चा करेंगे।



शनि के टोटके

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए 21 शनिवार काले देसी चने सरसो के तेल में छोंककर गरीबो में बांटे। इस टोटके से शनि के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए 21 शनिवार काली साबुत उड़द की दाल का दान शनि मंदिर में करे। इस टोटके से शनि के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए  21 शनिवार चींटियों को आटा और काले तिल मिलाकर खिलाए। इस टोटके से शनि के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए और शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। इससे शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए और शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक शनिवार के दिन एक काले रंग का पक्षी खरीदकर उस पक्षी को उसी दिन अपने दोनों हाथो से पकड़कर आसमान में आज़ाद कर दे।  

* शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसो के तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाए। इससे शनि के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए और शनि के प्रकोप से बचने के लिए 21 शनिवार पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें, कच्चा सूत का धागा बांधें और शनिदेव का ध्यान करें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

* शनि की परेशानी से बचने के लिए और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कौओं को रोटी खिलाएं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

* शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए और  शनि दोष से बचाव के लिए शनिवार को शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से भी शनि के दोष समाप्त होते है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

* शनि के प्रकोप से बचने के लिए और शनि के दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।

* शनिवार के दिन भिखारियों को सरसो के तेल में बनी वस्तुए भी दान कर सकते है इस टोटके से भी शनि देव के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.