शनि ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और शनि ग्रह के मंत्र के फायदे

Date : 2023-01-03

शनि ग्रह के लिए किस मंत्र का जाप करे और शनि ग्रह के मंत्र के फायदे




शनि ग्रह कुंडली में अपना ही अलग महत्व रखता है शनि ग्रह मेहनत, कार्य क्षेत्र, लाभ के कारक होते है इसलिए कुंडली में शनि ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक होता है। कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने पर कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो सकती है शनि ग्रह के कमजोर होने पर लाइफ में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। जिसकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर और पीड़ित होता है ऐसा व्यक्ति जिद्दी और आलसी होता है और गलत संगत में फस जाता है और नशा करने की प्रवृति भी ऐसे व्यक्ति में होती है। धन लाभ में कमी रहती है कार्य क्षेत्र में भी समस्या रहती है। इसलिए कुंडली में शनि ग्रह अपना विशेष महत्व रखता है जीवन से संघर्ष को समाप्त करने के लिए कुंडली में शनि ग्रह का मजबूत होना आवश्यक होता है। शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के मंत्र शास्त्रों में दिए गए है। इस ब्लॉग में हम शनि ग्रह को मजबूत करने वाले मंत्र को जानेंगे।




शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनि के बीज मंत्र का जाप कर सकते है ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।  

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ शं शनेश्चराय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते है।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनि गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ भग-भवाय विदमहे मृत्यु-रूपाय धीमहि तन्नो शनि प्रचोदयात्॥

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनि देव की पूजा करनी चाहिए इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें। शनि देव को पुष्प अर्पित करें। शनि देव को भोग लगाएं। शनि देव की आरती करें।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का भी जाप कर सकते है ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।



शनि ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार का व्रत कर सकते है।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह पर शनि का रत्न नीलम धारण कर सकते है।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शनि काले रंग के वस्त्र धारण करे।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए काली साबुत उड़द का दान कर सकते है।

- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन चींटियों को आटा और काले तिल मिलाकर खिलाए।



शनि ग्रह मंत्र के लाभ

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते है कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होती है।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से धन लाभ के योग बनते है इनकम में वृद्धि होने के योग बनते है।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। मेहनत का पूर्ण रूप से फल प्राप्त होता है।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से हड्डी, नसे नाड़ी, सर्वाइकल जैसी समस्या समाप्त होती है इसलिए शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनि के मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से शारीरिक कष्ट समाप्त होते है। दुखो से छुटकारा प्राप्त होता है।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से भूत प्रेत बाधा से मुक्ति प्राप्त होती है जीवन से नकारात्मकता समाप्त होती है।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। इसलिए कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से गुप्त शत्रु समाप्त होते है इसलिए जिन लोगो को शत्रुओ से परेशानी रहती है उनको भी शनि मंत्र का जरूर जाप करना चाहिए।



शनि ग्रह के मंत्र का जाप किस माला पर करे ?

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर कर सकते है

- काली तुलसी की माला से शनि के जाप कर सकते है।



शनि मंत्र का जाप कैसे करें ?

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करने से पहले सरसो के तेल का दीपक जलाए।

- शनि ग्रह के मंत्र का जाप नीले कपड़े के आसन पर बैठकर करे।

- शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।




ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.