शनि दोष दूर करने के उपाय

Date : 2023-05-04

शनि दोष दूर करने के उपाय



कुंडली में शनि कर्म के कारक होते है इसलिए कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। शनि ही व्यक्ति को जीवन में तरक्की प्रदान करते है और व्यक्ति को मेहनत का फल प्रदान करने की जिम्मेदार भी शनि देव की ही होती है इसलिए अगर किसी की कुंडली में शनि दोष है या उसका शनि पीड़ित है तो ऐसे व्यक्ति को मेहनत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है उसकी मेहनत व्यर्थ होने की सम्भावना अधिक रहती है जिसके कारण उसको जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है या मेहनत के अनुसार अधिक सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है जिसके कारण व्यक्ति निराशा में पड़ जाता है। इस ब्लॉग में हम चर्चा करेंगे शनि दोष के कारण व्यक्ति को किन दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता है और शनि दोष दूर करने के उपाय क्या होते है।


शनि दोष के दुष्प्रभाव

● अगर कुंडली में शनि दोष होता है तो जीवन में अनेक प्रकार की समस्याए आने लगती है। जीवन कठिनाइयों और समस्याओ से भर जाता है। शनि दोष के कारण जीवन में कर्ज का समाना करना पड़ सकता है।

● कुंडली में शनि दोष होने कारण स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति का स्वास्थ्य कमजोर रहता है।

● कुंडली में शनि दोष होने कारण गुप्त शत्रुओ से परेशानी रहती है। शत्रुओ से खतरा बना रहता है। शत्रुओ के कारण काम बनने में रूकावट आती है।

● कुंडली में शनि दोष होने कारण कोर्ट केस, पुलिस केस आदि में व्यक्ति फस जाता है। जिसके कारण ऐसे व्यक्ति का जीवन बर्बाद ही हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते है।

● कुंडली में शनि दोष होने कारण जीवन में आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ता है। धन सम्बंधित समस्या भी बनी रहती है।

● कुंडली में शनि कर्म कारक होते है इसलिए शनि कर्म के देवता भी है इसलिए यदि कुंडली में शनि दोष होता है तो व्यक्ति को कार्य क्षेत्र में भी समस्या रहती है व्यक्ति को करियर में मेहनत के अनुसार स्थिरता और तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहती है।

● कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति आलसी होता है। ऐसा व्यक्ति अपने कार्यो को कल पर टाल देता है। इस तरह से अपने कार्यो में नुकसान का सामना भी उसे करना पड़ता है।

● कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति नशा करता है ऐसा व्यक्ति नशे का आदि हो जाता है। शनि दोष वाला व्यक्ति व्यसन में पड़कर अपना जीवन का अच्छा टाइम खराब करता है और इसके कारण जीवन में असफलता का सामना भी करना पड़ता है।


शनि दोष दूर करने के उपाय

● कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार शनि देव का व्रत करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते है और शनि दोष की शांति होती है।

● कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए शनि देव के जाप करने चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

● शनि देव को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए या प्रत्येक शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।

● शनि दोष को दूर करने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषी से कुंडली का विश्लेषण करवा कर शनि का रत्न नीलम भी धारण कर सकते है इससे भी शनि देव प्रसन्न होते है और शनि की कृपा प्राप्त होती है।

● शनि दोष को दूर करने के लिए रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। शनि के लिए सात मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते है इससे भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और शनि ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

● 21 शनिवार काली चींटियों को आटे और काले तिल मिलाकर खिलाने से भी शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति प्राप्त होती है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

● कुंडली में शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन शनि यात्रा धारण करने से भी शनि ग्रह की शांति होती है और शनि दोष से मुक्ति प्राप्त होती है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

● कुंडली में शनि की शांति के लिए और शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए काले घोड़े की नाल का छल्ला भी धारण कर सकते है इससे भी शनि ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.