Date : 2022-02-24
हिन्दू परम्परा में घर पर प्रत्येक हिन्दू अपने घर में छोटा सा मंदिर जरूर बनाता है जिसमे हिन्दू देवी देवताओ की मूर्ति भी स्थापित की जाती है जिसकी प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन सुबह उठकर पूजा करता है लेकिन शनि देव की मूर्ति कभी भी किसी के घर के मंदिर में नहीं पाई जाती है इसके पीछे क्या बात हो सकती है इस ब्लॉग में, में आपको इसके बारे में जानकारी दूंगा। की क्यों शनि देव की मूर्ति घर में नहीं रखी जाती है। शनि देव की मूर्ति घर पर क्यों नहीं रखी जाती है ?
शनि देव को श्राप मिला था।
शनि देव की मूर्ति घर पर न रखने का कारण धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता है की शनि देव को श्राप मिला था की उनकी दृष्टि जहाँ पर पड़ेगी उसका अरिष्ट करेगी। इसलिए शनि देव की मूर्ति घर के मंदिर में नहीं रखी जाती है। शनि देव की पूजा सदैव घर के बाहर शनि मंदिर में जाकर ही करनी चाहिए। तभी शुभ परिणाम प्राप्त होते है।
शनि देव की पूजा करने में क्या सावधानी रखनी चाहिए
- शनि देव की पूजा सदैव सूर्यास्त के बाद ही करे।
- शनि देव की पूजा करते समय या उन पर सरसो का तेल चढ़ाते समय उनकी आँखों में न देखे।
- शनि देव की पूजा हमेशा पवित्र के साथ ही करे।
- शनि देव की पूजा पीपल के पेड़ के नीचे करे।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय
- प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।
- प्रत्येक शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।
- गरीब जरुरतमंदो की मदद करे।
- 21 शनिवार शनि मंदिर में काली साबुत उड़द का दान करे।
- एक शनिवार के दिन एक काले रंग का पक्षी खरीदकर उसे उसी शनिवार के दिन अपने दोनों हाथो से पकड़कर आसमान में आज़ाद कर दे।
- हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव का प्रकोप शांत होता है। इसलिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा या सुन्दर काण्ड का पाठ करना लाभदायक रहेगा
- प्रत्येक शनिवार कऊओं को सरसो के तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाए। इससे भी शनि देव प्रसन्न होते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.