Date : 2022-05-13
शनि ग्रह न्याय के देवता है। जिन लोगो की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होते है और शुभ होते है ऐस व्यक्ति न्याय प्रिय होते है। ऐसे व्यक्ति सभी के साथ समान व्यवहार करने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति बहुत मेहनती होते है और अपनी मेहनत से अपनी लाइफ में तरक्की करने वाले होते है। जिन लोगो की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होते है वो व्यक्ति बहुत कर्मठ होते है। ऐसे व्यक्ति दुसरो के भरोसे नहीं रहते है ऐसे व्यक्ति अपने कार्य स्वयं करते है और सफलता के शिखर को प्राप्त करते है। इसके विपरीत जिन लोगो की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर और पीड़ित अवस्था में होते है तो ऐसे व्यक्ति आलसी, जिद्दी होते है अपने कार्यो के प्रति लापरवाह होते है। अपने कार्य समय पर पूरे नहीं करते है। ऐसे लोगो को अपने जीवन में संघर्ष अधिक करना पड़ता है और उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है मेहनत का फल प्राप्त नहीं होते है। जीवन लोगो की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है और पीड़ित है उन लोगो को शनि अमावस्या पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए।
शनि अमावस्या पर शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय
- शनिवार के दिन व्रत करे और शुद्ध और सात्विक खाना खाए।
- गरीबो की मदद करे और उनको भोजन खिलाए।
- व्रत वाले दिन शनि देव को उड़द की दाल की खिचड़ी का भोग लगाए।
- शाम के समय शनि के मंत्र का जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- शनि अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।
- पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करे।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या दान करे
- काले कंबल गरीबो में बांटे।
- शनि अमावस्या के दिन काले देसी चने सरसो के तेल में छोंककर गरीबो में बांटे।
- शनि अमावस्या के दिन आप जूते भी दान कर सकते है। गरीबो को जूते भी दान कर सकते है।
- जरूरत मंदो को भोजन खिलाए। सरसो के तेल में बना भोजन विशेष रूप से खिलाए।
- शनि अमावस्या के दान काले तीन का दान भी शनि मंदिर में कर सकते है।
- शनि अमावस्या के दिन काली साबुत उड़द का दान भी आप शनि मंदिर में कर सकते है।
- शनि अमावस्या के दिन काले तीन और आटा मिलाकर चींटियों को खिलाए।
- शनि अमावस्या के दिन काले रंग के कपड़े का दान भी कर सकते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.