Date : 2023-04-06
सपने में चाँद देखना कैसा होता है जाने इसका मतलब
प्रत्येक व्यक्ति रात को कोई न कोई सपना देखता है स्वप्न शास्त्र के अनुसार प्रत्येक सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है और सपने भविष्य का संकेत देते है। अगर आप अपने सपने चाँद देखते है तो ये सपना शुभ है। इस सपने के कई शुभ और विशेष अर्थ है जिसकी चर्चा इस ब्लॉग में करेंगे।
सपने में चाँद देखने के शुभ लाभ* अगर आपको सपने में चाँद दिखाई देता है तो ये शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय में तरक्की प्राप्त होगी। आपका अच्छा समय शुरू होगा।
* अगर आप अपने सपने में चाँद देखते है तो व्यापार और नौकरी के लिए भी अच्छा होता है इस सपने के अनुसार आपको अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। व्यापार और नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे।
* सपने में चाँद देखना आपको भविष्य में कार्यो में सफलता दिलाने का संकेत देता है। आपकी किस्मत आपका साथ देगी।
* अगर आपने सपने में आधा चांद देखा है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको व्यापार या नौकरी में कामयाबी मिलने वाली है. आपके घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
* अगर आपने सपने में पूर्णिमा का चाँद देखा है तो ये सपना शुभ है इस सपने के अनुसार आपके रुके हुए कार्य पुरे होने वाले है। आपको अपने आने वाले निकट भविष्य में सफलता प्राप्त होगी और आपके जीवन में खुशियां आएंगी और आपको सुख शांति प्राप्त होगी।
* अगर आप समुद्र किनारे का चाँद सपने में देखते है तो ये सपना शुभ है इस सपने के अनुसार आपको प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता मजबूत होगा।
* अगर आप अपने सपने में टुटा हुआ चाँद देखते है तो ये सपना शुभ सपना नहीं है इस सपने के अनुसार आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सपना शुभ नहीं है।
* अगर आप अपने सपने में लाल चाँद देखते है तो ये सपना शुभ नहीं है इस सपने के अनुसार आपको वाद विवाद और लड़ाई झगड़े का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा