Date : 2022-07-14
सावन का महीना शुरू हो चूका है। इस महीने में शंकर भगवान की आराधना की जाती है। सावन का महीना 14 जुलाई 2022 यानी आज से शुरू हुआ है और 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद पसंद है और शंकर भगवान के भक्त इस महीने में विशेष रूप से शंकर भगवान की पूजा करते है। सावन के महीने में गलती से भी ये पांच काम नहीं करने चाहिए। आइये जानते है ये कार्य जिन्हे सावन के महीने में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
सावन के महीने में गलती से भी ना करे ये कार्य
नाख़ून, दाढ़ी, बाल नहीं काटे : सावन के महीने में नाख़ून, दाढ़ी और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे शंकर भगवान अप्रसन्न होते है।
शरीर पर तेल ना लगाए : सावन के महीने में शरीर पर किसी भी प्रकार का तेल नहीं लगाना चाहिए।
दूध का सेवन ना करे : सावन के महीने में दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दूध नहीं पीना चाहिए। शिवलिंग पर दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए।
शराब, मांस आदि चीज़ी से दूर रहे : सावन के महीने में लोगो को शराब, मांस, लहसुन, प्याज़ आदि तामसिक चीज़ो के सेवन से बचना चाहिए। इन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए। शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन ही सावन के महीने में करना चाहिए।
दिन के समय ना सोए : सावन के महीने में दिन के समय कभी नहीं सोना चाहिए। सिर्फ रात को ही सोना चाहिए। बीमार व्यक्तियों पर ये बात लागू नहीं होती है। स्वस्थ्य व्यक्तियों को सावन के महीने में दिन में नहीं सोना चाहिए। दिन में भगवान शंकर का ध्यान करना चाहिए।
सावन के महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के उपाय
- भगवान शंकर को धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना और फूल बहुत पसंद है। इनको सावन के महीने में भगवान शंकर पर चढ़ाना चाहिए।
- भगवान शंकर को आक का लाल और सफेद फूल भी बहुत पसंद है। इसलिए शंकर भगवान की कृपा पाने के लिए सावन में ये चीजें जरूर चढ़ाएं।
- सोमवार को पूरे दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।
- शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए गरीब को भोजन करवाए और उन्हें कुछ दक्षिणा भी दान करे।
- शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए गरीबो को कपड़े का दान करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.