सपने में सूरज देखना कैसा होता है

Date : 2023-02-19

सपने में सूरज देखना कैसा होता है



प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सपनो का भी अपना ही विशेष महत्व होता है प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कई प्रकार के सपने देखता है रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे की सपने में सूरज देखना कैसा होता है।


सपने में उगता हुआ सूरज देखना

सपने में उगता हुआ सूरज देखना एक शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में चल रही समस्याए समाप्त होने वाली है। आप अपनी सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको आने वाले समय में करियर में तरक्की प्राप्त होगी। आपको लाइफ में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सुखद बदलाव आएगा। आपके पास धन आएगा। आपकी आर्थिक उन्नति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लाइफ में प्रगति प्राप्त होगी। सपने में उगता हुआ सूरज देखना प्रगतिशील होने का संकेत है। सूर्य ग्रह मान सम्मान के कारक होते है इसलिए अगर आप अपने सपने में उगता हुआ सूर्य देखते है तो आने वाले समय में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। सूर्य क्रोध के कारक भी होते है इसलिए सपने में उगता हुआ सूर्य देखे दे तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण करने की कला सीख पाएंगे। सपने में उगते हुए सूर्य को देखना बहुत ही शुभ है इसके कारण आपको अपनी लाइफ में कोई मददगार व्यक्ति मिलेगा। जो आपको अच्छा मार्गदर्शन प्रदान करेगा। आपको लाइफ में आगे बढ़ने के नए रास्तो की जानकारी देगा जिस पर चलकर आप तरक्की प्राप्त करेंगे। सपने में उगता हुआ सूर्य देखना बहुत शुभ माना जाता है इस सपने के अनुसार आपको अच्छे मित्र मिलेंगे जो आपकी सहायता करेगा। जो आपका साथ देंगे। अगर आप सपने में उगता हुआ सूर्य देखते है तो इस सपने का एक और शुभ अर्थ है वो ये है की आपके शत्रु समाप्त हो जाएंगे। शत्रुओ पर आपको जीत प्राप्त होगी। कोई शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ आएगा। सपने में उगते हुए सूर्य को देखना बहुत शुभ है इस सपने के अनुसार आपके जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे।


सपने में ढलता हुआ सूरज देखना

सपने में डूबता हुआ सूर्य या ढलता हुआ सूर्य देखना ज्यादा शुभ सपना नहीं है इस सपने के अनुसार आने वाले समय में कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। आपके हाथ से तरक्की के नए अवसर निकल जाएंगे। आर्थिक विकास होने में रूकावट आएगी। सपने में सूर्य को डूबता हुआ देखना अच्छा सपना नहीं है इस सपने के अनुसार लाइफ में कठिनाइयां आ सकती है खर्चे बढ़ सकते है। आर्थिक तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। व्यापार में उन्नति प्राप्त होने में रूकावट आएगी। आपकी उन्नति रुक सकती है। आपको मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आएगी। मान सम्मान में थोड़ी कमी आ सकती है आपको आपकी मेहनत के अनुसार मान सम्मान प्राप्त नहीं होगा। इसलिए आपको आने वाले समय में लाइफ में तरक्की प्राप्त करने के लिए और व्यापार या जॉब में तरक्की प्राप्त करने के लिए और आर्थिक उन्नति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।


सपने में दो सूरज देखना

सपने में दो सूरज देखना ज्यादा अच्छा सपना नहीं है इस सपने के अनुसार आप अपने वाले समय में कन्फ्यूज़न का शिकार होंगे। आप अच्छे फैसले लेने में असमर्थ हो सकते है। आपके किसी से लड़ाई झगड़े हो सकते है। आपके अंदर धमंड बढ़ सकता है जिसके कारण आपके दूसरो से वैचारिक मतभेद हो सकते है और जिसके कारण लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इस सपने के अनुसार आगे मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त होने में भी रूकावट आएगी। आपको अधिक मेहनत करनी होगी। अतः सपने में आसमान में दो सूरज देखना अच्छा सपना नहीं है।


सपने में सूर्य को जल देना

यदि आप अपने सपने में अपने आप को सूर्य को जल देने हुए देखते है तो ये सपना बहुत शुभ है इस सपने के अनुसार आपका भाग्य उदय होने वाला है। आपको अपनी लाइफ में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको व्यापार या नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। आप उन्नति के नए शिखर को छुएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक उन्नति होगी। इस सपने के अनुसार आपके जीवन से कठिनाइयों का अंत होने वाला है। इस सपने के अनुसार आपकी धन की समस्या दूर होने वाली है। आपको आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में उन्नति के योग बनेंगे। इस सपने के अनुसार आपके जीवन से नकारात्मकता समाप्त होने वाली है और सकारात्मकता आपके जीवन में आने वाली है। अतः सपने में सूर्य को जल देना बहुत शुभ सपना है।

 

सूर्य को मजबूत करने के उपाय

- सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल चढ़ाए।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर माणिक रत्न धारण कर सकते है इससे सूर्य मजबूत होगा।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए एक मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे सूर्य मजबूत होगा।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए ताम्बे का कड़ा धारण करे। इससे भी सूर्य मजबूत होगा।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ होता है।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का सेवन करे।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.