सपने में सोना देखना कैसा होता है

Date : 2023-04-13

सपने में सोना देखना कैसा होता है



सपने में सोना देखना

सपने में सोना देखना अच्छा नहीं होता है इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपका खर्चा बढ़ सकते है आपका धन व्यर्थ में खर्च होगा। धन संचय में आपको समस्या आएगी। धन सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सपने में किसी को सोना गिफ्ट करना

अगर आप सपने में स्वयं को किसी को सोना गिफ्ट करते हुए देखते है। तो ये सपना शुभ है इस सपने के अनुसार आपको आने वाले निकट भविष्य में नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। व्यापारियों को भी आने वाले समय में निकट भविष्य में लाभ होगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा।

सपने में सोने का खजाना देखना

इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में धन लाभ भी हो सकता है और आपके खर्चे भी अधिक होंगे। व्यर्थ के खर्च आपके बढ़ सकते है। लेकिन आपके पास धन भी आएगा। इसलिए आपको अपने धन पर विशेष ध्यान देना होगा।

सपने में सोने का गहना या सोना मिलना

अगर आपको सपने में सोना मिलता है या सोने का कोई गहना मिलता है तो ये सपना शुभ है इस सपने के अनुसार आपको आने वाले निकट भविष्य में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अच्छी नौकरी मिलेगी। व्यापारियों को अपने व्यापार में लाभ होगा। परिवार में आर्थिक उन्नति होगी।

सपने में घर से सोना चोरी होते देखना

अगर आप सपने में घर से सोना चोरी होते हुए देखते है। तो ये सपना शुभ सपना नहीं है इस सपने के अनुसार आपको नौकरी में समस्या आ सकती है और जो व्यक्ति व्यापार करते है उनको व्यापार में नुकसान हो सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। इसलिए ये सपना अच्छा नहीं है।


बुरे सपनो के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

* प्रतिदिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करे।

* प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।

* प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

* प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

* प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र का जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

* प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा   
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.