सपने में सगाई देखना

Date : 2023-06-10

सपने में सगाई देखना



रात को व्यक्ति को कई प्रकार के सपने आते है कुछ सपने शुभ होते है और कुछ सपने अशुभ और डरावने भी होते है। कुछ ऐसे सपने होते है जिनका व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओ से सम्बन्ध होता है। यदि आप रात को सपने में खुद की सगाई का सपना देखते है तो ये सपना शुभ सपना है इस सपने के कई प्रकार के अर्थ है जिसकी चर्चा इस ब्लॉग में विस्तार से करेंगे। लेकिन इसके विपरीत यदि आप सपने में खुद की सगाई टूटने का सपना देखते है तो ये सपना अशुभ है इस सपने की चर्चा भी इसी ब्लॉग में विस्तार से करेंगे।


सपने में खुद की सगाई देखना

● सपने में खुद की सगाई होते देखना शुभ सपना है इस सपने के अनुसार जल्दी ही निकट भविष्य में आप अपने लाइफ पार्टनर से मिलने वाले है। आपका गृहस्त जीवन प्रारम्भ होने वाला है। अगर आप कुंवारे है तो जल्दी ही आपकी शादी का योग बन रहा है। इस सपने का अर्थ है आपको जल्दी ही आपका लाइफ पार्टनर मिलने वाला है।

● सपने में खुद की सगाई होते देखना शादी शुदा लोगो के लिए भी शुभ है इस सपने के अनुसार आपके गृहस्त सुख में वृद्धि होगी। आप दोनों पति पत्नी के बीच अच्छे रिलेशन रहेंगे। आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। अतः शादी शुदा लोगो के लिए भी ये सपना शुभ है।

● सपने में सगाई देखना शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपके जीवन में सुखद बदलाव भी आने वाला है। आपके जीवन में तरक्की के योग बनने वाले है। आप आने वाले भविष्य में तरक्की करेंगे। आपकी आर्थिक उन्नति का संकेत भी ये सपना देता है।

● सपने में सगाई देखने का एक अर्थ यह भी है की आप अपने जीवन में आने वाले अच्छे बदलाव के लिए तैयार भी है और आप निकट भविष्य में सफलता के शिखर भी पहुंचेंगे। अतः ये सपना शुभ है।

● सपने में खुद की सगाई होते देखना पारिवारिक सुख शांति का भी प्रतिक है इस सपने के अनुसार आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आने वाला समय आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा।


सपने में सगाई टूटते हुए देखना

● यदि सपने में आप खुद की सगाई टूटते हुए देखते है तो ये सपना शुभ नहीं है यदि आप कुंवारे है तो आपकी शादी में रूकावट आने के योग बनेंगे। शादी में देरी होगी। आपको गृहस्त सुख प्राप्त होने में रुकवाट और समस्या आएगी। अतः ये सपना अच्छा नहीं है।

● यदि आप सपने में खुद की सगाई टूटते हुए देखते है और आप शादी शुदा है तो ये सपना अशुभ है इस सपने के अनुसार आपके गृहस्त जीवन में समस्या आ सकती है आपकी मैरिड लाइफ में समस्या आ सकती है। पति पत्नी के बीच वाद विवाद की स्थिति बन सकती है आपकी मैरिड लाइफ में निकट भविष्य में समस्या आ सकती है।

● यदि आप सपने में खुद की सगाई टूटते हुए देखते है तो ये सपने के अनुसार आपको आपके कार्यो में निकट भविष्य में असफलता प्राप्त होगी। आपके कार्यो में रूकावट आएगी। आपके बनते हुए कार्य रुक जाएंगे और आपके कार्य विफल हो जाएंगे। अतः ये सपना शुभ नहीं है।

● यदि आप सपने में खुद की सगाई टूटते हुए देखते है तो इस सपने के अनुसार आपके परिवार में कुछ परेशानी आ सकती है आपको पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अतः पारिवारिक सुख शांति के लिए भी ये सपना शुभ नहीं है।

● यदि आप सपने में खुद की सगाई टूटते हुए देखते है तो ये सपना आपकी भविष्य की योजना की विफलता का संकेत देता है इस सपने के अनुसार आपको आपके प्लान और आपकी योजना जो आप किसी कार्य के लिए लम्बे समय से बना रहे थे वो विफल हो सकती है।

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.