सपने में रत्न देखना कैसा होता है

Date : 2024-02-05

सपने में रत्न देखना कैसा होता है



सपने में रत्न देखना अच्छा सपना माना जाता है सपने में रत्न देखने के क्या क्या मतलब हो सकते है। ये पूर्ण रूप से इस बात पर निर्भर करता है। आपने सपने में कौन सा रत्न देखा है प्रत्येक रत्न के अनुसार सपने के अर्थ भी अलग अलग होंगे। क्योकि रत्न भी कई प्रकार के होते है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की सपने में विभिन्न रत्न देखने के फलो की विस्तार से चर्चा इस ब्लॉग में करेंगे।


सपने में माणिक रत्न देखना

माणिक रत्न सूर्य का होता है और सूर्य सरकारी कार्यो के कारक होते है और सूर्य अधिकारी पद के कारक होते है इसलिए सपने में माणिक रत्न देखने से सरकारी कार्यो में लाभ होगा। सरकारी अधिकारी से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। आप भी अधिकारी बन सकते है। आपकी शक्तियों में वृद्धि होगी।


सपने में मूंगा रत्न देखना

मूंगा मंगल का रत्न होता है और मंगल शत्रुओ के कारक होते है और ताकत के कारक होते है इसलिए सपने में मूंगा देखना का अर्थ है की आपको शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। आपकी ताकत में वृद्धि होगी। आपके शत्रु समाप्त होंगे।


सपने में मोती रत्न देखना

मोती चन्द्रमा का रत्न होता है और चन्द्रमा मन के कारक होते है इसलिए सपने में मोती रत्न देखना अच्छा सपना है इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में मानिसक शांति प्राप्त होगी। आपका मन शांत रहेगा।


सपने में पन्ना रत्न देखना

पन्ना रत्न बुध का रत्न होता है और बुध धन और व्यापार के कारक होते है इसलिए सपने में पन्ना रत्न देखने से धन आएगा। धन में वृद्धि होगी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी वाणी अच्छी रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।


सपने में पुखराज रत्न देखना

पुखराज बृहस्पति का रत्न होता है और बृहस्पति परिवार, धन और शादी के कारक होते है और धर्म के कारक होते है इसलिए सपने में पुखराज देखना का अर्थ है की आपकी शादी हो सकती है। आपके पास धन आएगा। आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।


सपने में हीरा रत्न देखना

हीरा रत्न शुक्र ग्रह का होता है और शुक्र लव, धन के कारक होते है इसलिए सपने में हीरा देखना अच्छा सपना है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपको प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। आपके पास धन आएगा। धन लाभ होगा।


सपने में नीलम रत्न देखना

नीलम रत्न शनि का रत्न होता है और शनि मेहनत, कर्म और करियर के कारक होते है। इसलिए सपने में नीलम धारण करने से आप मेहनत करेंगे और आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपको करियर में तरक्की प्राप्त होगी।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

 

 

 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.