Date : 2023-10-18
प्रत्येक मनुष्य रात को अनेक प्रकार के सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनो का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक सपना भविष्य में होने वाली घटनाओ का कुछ न कुछ संकेत अवश्य देता है। इस ब्लॉग में आज चर्चा करेंगे की सपने में प्रसाद देखना, प्रसाद खाना, प्रसाद चढ़ाना, प्रसाद का गिरना, प्रसाद मिलना इन सभी सपनो का क्या अर्थ होता है। ये सभी सपने कैसे होते है इन सभी बातो की चर्चा विस्तार से इस ब्लॉग में करेंगे।
सपने में प्रसाद खाना
सपने में प्रसाद खाना अच्छा सपना होता है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में तरक्की प्राप्त होगी। जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। आर्थिक उन्नति होगी। अगर कोई अविवाहित महिला या पुरुष ये सपना देखता है तो इस सपने के अनुसार जल्दी शादी भी हो जाएगी।
सपने में प्रसाद बांटना
सपने में प्रसाद बांटना अच्छा सपना होता है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि वर्तमान समय में आपके कोई बीमारी है तो इस सपने के अनुसार आपकी वो बीमारी भी जल्दी ही ठीक हो जाएगी और आपके परिवार में सुख शांति रहेगी।
सपने में प्रसाद मिलना
सपने में प्रसाद मिलना भी अच्छा सपना होता है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा होने वाला है और आपको आपके कार्यो में तरक्की प्राप्त होने वाली है आपका आने वाला समय अच्छा रहेगा।
सपने में प्रसाद चढ़ाना
सपने में प्रसाद चढ़ाना अच्छा सपना होता है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। यदि किसी दंपत्ति के बच्चे नहीं है तो उनको संतान सुख प्राप्त होगा। यदि करियर में समस्या है तो करियर में तरक्की प्राप्त होगी। प्रमोशन मिलेगा। धन आएगा। अतः ये सपना बहुत शुभ है।
सपने में प्रसाद गिरना
सपने में प्रसाद गिरना अच्छा सपना नहीं होता है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपको कोई नुकसान हो सकता है धन हानि हो सकती है। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है या कार्य क्षेत्र में भी समस्या आ सकती है। अतः ये सपना अच्छा नहीं है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.