Date : 2023-10-12
प्रत्येक मनुष्य रात को कई प्रकार के सपने देखता है। कुछ सपने डरावने होते है और कुछ सपने अच्छे होते है और कुछ सपने सामान्य होते है। इन सपनो का स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ न कुछ मतलब अवश्य होता है। स्वप्न शस्त्र के अनुसार यदि आपका सपना अच्छा है तो आपको निकट भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन इसके विपरीत अगर आपका सपना अशुभ है तो निकट भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते है। इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे की सपने में पत्थर देखना कैसा सपना होता है इस सपने के क्या परिणाम हो सकते है इन सभी बातो की विस्तार से चर्चा इस ब्लॉग में करेंगे।
सपने में बड़ा पत्थर देखना
यदि आपने सपने में कोई बहुत बड़ा पत्थर देखा है तो इस सपने के अनुसार आपने अपने लिए कोई जरूरत से ज्यादा बड़ा टारगेट या बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। जिसे प्राप्त करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी और आपको सफलता भी प्राप्त हो जाएगी।
सपने में छोटे पत्थर देखना
यदि आपने सपने में कोई छोटा बड़ा पत्थर देखा है तो इस सपने के अनुसार आपको किसी कार्य को करने के लिए और उसमे सफलता प्राप्त करने के लिए थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा और अंत में आपको उसमे जीत प्राप्त हो जाएगी।
सपने में खुद को किसी पर पत्थर मारते देखना
यदि आप सपने में खुद को किसी पर पत्थर मारते देखना अच्छा सपना नहीं है इस सपने के अनुसार आप दूसरो पर निर्भर है और आप दूसरो की सुन रहे है जिसके कारण आप समस्याओ में फसे हुए है अतः ये सपना शुभ नहीं है इस सपने के अनुसार आप समस्या में फस सकते है।
सपने में किसी को खुद पर पत्थर मारते हुए देखना
यदि आप सपने में किसी को खुद पर पत्थर मारते हुए देखते है तो ये सपना भी अच्छा नहीं है इस सपने के अनुसार आपका व्यवहार लोगो के प्रति अच्छा नहीं है और इसी कारण लोग आपके दुश्मन बन गए है इसलिए आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन करने की आवश्यकता है।
सपने में पत्थर इकट्ठा करना
यदि आप सपने में खुद को पत्थर इकट्ठा करते हुए देखते है तो इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा और आप आने वाले भविष्य में बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे।
सपने में नदी में पत्थर फेंकना
यदि आप सपने में खुद को नदी में पत्थर फेंकते हुए देखते है तो इस सपने के अनुसार आप अपने जीवन में चल रही परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा प्राप्त करेंगे और आप अपने संघर्ष और मेहनत से लाइफ में तरक्की प्राप्त करेंगे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.