Date : 2023-06-15
सपने मनुष्य के जीवन में होने वाली घटनाओ की और संकेत करते है। सपने मनुष्य के भविष्य में होने वाली अहम घटनाओ के सूचक भी होते है। मनुष्य को नींद में आने वाले सपनो से भविष्य में होने वाली घटनाओ के संकेत मिलते है। किसी भी मनुष्य को रात को नींद में कई प्रकार के सपने आते है वो सपने अच्छे भी हो सकते है और वो सपने बुरे भी हो सकते है लेकिन कुछ ऐसे सपने होते है जिनका मनुष्य के भविष्य से कहीं न कहीं और कोई न कोई सम्बन्ध अवश्य होता है। रात को नींद में आने वाले सपने के अच्छे अर्थ भी होते है और बुरे अर्थ भी होते है ये सपने पर निर्भर करता है की आपने रात को अपनी नींद में किस प्रकार का सपना देखा है। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे नींद में दिखाई देने वाले पानी के सपने के बारे में। कुछ लोगो को रात को नींद में पानी का सपना दिखाई देता है वो अपने सपने में पानी देखते है लेकिन पानी भी कई प्रकार का होता है नदी का पानी, झरने का पानी, नाले का पानी, बारिश का पानी देखना, सपने में बाढ़ का पानी देखना, सपने में समुद्र देखना, कुएं का पानी देकना इत्यादि। इस लेख में पानी से जुड़े सपने के फल पर विचार करेंगे।
सपने में नदी देखना
सपने में नदी देखना का शुभ सपना है सपने में नदी देखना का अर्थ है भविष्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन के योग बनेंगे। आपकी इच्छाए पूरी होंगी। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। आप भविष्य में तरक्की करेंगे। आपको लोगो का सहयोग प्राप्त होगा।
सपने में बाढ़ का पानी देखना
सपने में बाढ़ का पानी देखना शुभ सपना नहीं है ये एक अशुभ सपना है। सपने में बाढ़ का पानी देखना अच्छा नहीं है इस सपने का अर्थ है की आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है कोई अशुभ समाचार आपको मिल सकता है।
सपने में बारिश का पानी देखना
सपने में बारिश का पानी देखना शुभ सपना माना जाता है। सपने में बारिश का पानी देखना तरक्की और सफलता का संकेत है इस सपने के अनुसार आपको भविष्य में सफलता प्राप्त होगी और शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपके कार्य पूरे होंगे।
सपने में झरने का पानी देखना
सपने में झरने का पानी देखना या सपने में झरने का पानी गिरते हुए देखना अच्छा सपना है इस सपने के अनुसार आपके दुखो का अन्त होने वाला है और अच्छा समय आने वाला है।
सपने में गंदे नाले का पानी देखना
सपने में गंदे नाले का पानी देखना अशुभ सपना है। इस सपने के अनुसार भविष्य में संघर्ष के संकेत है। आपको भविष्य में अधिक संघर्ष करना होगा। सफलता प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। परिवार में परेशानी की स्थिति बन सकती है।
सपने में समुद्र देखना
सपने में समुद्र देखना अच्छा सपना है ये एक शुभ सपना है। सपने में समुद्र देखने का अर्थ है की आपको भविष्य में धन प्राप्त होगा और आपकी धन से सम्बंधित समस्या समाप्त हो जाएगी। इस सपने के अनुसार आपको भविष्य में तरक्की प्राप्त होगी।
सपने में कुएं का पानी देखना
सपने में कुएं का पानी देखना भी शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको भविष्य में मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको भविष्य में धन भी प्राप्त होगा और लाइफ में आगे तरक्की प्राप्त होगी।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.