">  

" />

सपने में मोर देखने का क्या मतलब होता है शुभ या अशुभ ?

Date : 2022-08-30

सपने में मोर देखने का क्या मतलब होता है शुभ या अशुभ ?

 

सपने में मोर देखना

अगर आप अपने सपने में मोर देखते है तो ये सपना बहुत शुभ है इस सपने के अनुसार आपके जीवन से सभी समस्याए समाप्त होने वाली है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। आपकी सभी चिंताए दूर हो जाएंगी।


सपने में नाचता हुआ मोर देखना

अगर आप सपने में कोई नाचता हुआ मोर देखते है तो इसका अर्थ है की आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आपकी लाइफ में खुशियां आने वाली है। आपको अपने व्यापार या कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है। आपके पास धन आने वाला है और ये सपना भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य का भी संकेत करता है।


सपने में मोर मोरनी देखना

अगर आप सपने में मोर मारनी का जोड़ा देखते है तो आने वाले समय में आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। ये सपना अच्छे गृहस्त सुख को दर्शाता है। अगर आप अविवाहित है तो अपने वाले समय में आपकी शादी हो जाएगी। ये सपना शादी का संकेत भी देता है। ये सपना संतान होने का भी संकेत करता है।


सपने में मोर पंख देखना

अगर आप अपने सपने में मोर पंख देखते है तो ये सपना भी बहुत शुभ है इस सपने के शुभ फल अधिकतर स्टूडेंट को प्राप्त होता है इस सपने के अनुसार आप पढ़ाई में अच्छा करेंगे। आपको पढ़ाई में लाभ होगा। आपको पढ़ाई में मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त होंगे।


सपने में बहुत सारे मोर देखना

अगर आप सपने में बहुत सारे मोर देखते है तो इसका अर्थ है की आपकी मानसिक परेशानी समाप्त होने वाली है और आने वाले समय में आपको उन्नति और धन की प्राप्ति होगी। आपकी सभी परेशानियां दूर होने वाली है। आपका आने वाला समय अच्छा रहेगा।


सपने में घायल या बीमार मोर देखना

अगर आप अपने सपने में घायल मोर देखते है तो ये सपना अच्छा नहीं है इस सपने के अनुसार आप किसी परेशानी में पड़ सकते है इस सपने के अनुसार आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


सपने में पंख फैलाए मोर देखना

अगर आप अपने सपने में पंख फैलाए मोर को देखते है तो ये एक अच्छा सपना है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में अच्छा समय आने वाला है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।


सपने मोर को उड़ते हुए देखना

अगर आप सपने में मोर को उड़ते हुए देखते है तो ये सपना बहुत ही शुभ है इस सपने के अनुसार आपको तरक्की प्राप्त होने वाली है। आपको आपके करियर में उन्नति प्राप्त होगी। आपको उचाई के शिखर पर पहुंचेंगे। आपको मान सम्मान प्राप्त होगा।


सपने में मोरनी के बच्चे देखना

अगर आप सपने में मोरनी के बच्चे देखते है तो ये सपना अच्छा संकेत है इस सपने के अनुसार आपको संतान सुख प्राप्त होगा। पुत्र या पुत्री का सुख प्राप्त होगा।


सपने में मोर पंख उठाना

अगर आप अपने सपने में मोर पंख उठाते है तो ये सपना भी शुभ है इस सपने के अनुसार आपके घर में सुख शांति रहेगी। आपके परिवार से पैसो की समस्या समाप्त हो जाएगी। घर में सुख समृद्धि आएगी।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.