Date : 2023-03-22
सपने में मिठाई देखना कैसा होता है
प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सपनो का भी अपना ही विशेष महत्व होता है प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कई प्रकार के सपने देखता है रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप सपने में मिठाई देखते है तो ये सपना शुभ होता है या अशुभ होता है इस सपने की चर्चा इस ब्लॉग में करेंगे।
सपने में मिठाई देखनासपने में मिठाई देखना एक शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है और लाइफ में तरक्की प्राप्त होने वाली है। आपके परिवार में मांगलिक कार्य होने का संकेत भी ये सपना देता है। इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में व्यापार या नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत भी ये सपना देता है। आपको निकट भविष्य में धन मिलने के योग बन सकते है।
सपने में मिठाई खानायदि आप सपने में स्वयं को मिठाई कहते हुए देखते है तो ये सपना शुभ सपना नहीं है। इस सपने के अनुसार आपको किसी कार्य में नुकसान हो सकता है आप कोई ऐसा कर सकते है जिसमे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है और धन व्यर्थ में खर्च होने के संकेत भी इस सपने से मिलते है। आप किसी गलत रास्ते या गलत आदत में पड़ सकते है इस सपने के अनुसार स्वास्थ्य भी कमजोर होने के संकेत मिलते है। अतः ये सपना अशुभ सपना है।
सपने में मिठाई बांटनायदि आप सपने में स्वयं को मिठाई बांटते हुए देखते है तो ये सपना बहुत ही शुभ है इस सपने के अनुसार आपकी इच्छा पूरी होने वाली है। आपको अपने व्यापार या नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। आपको धन की प्राप्त होगी। आपको आपके कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप काफी लम्बे समय से किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे है तो वो कोशिश भी आपकी सफल होने वाली है। इस सपने के अनुसार आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा होने वाला है और आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। अतः सपने में मिठाई बांटना बहुत ही अच्छा और शुभ सपना है।
सपने में हलवाई की दुकान देखनायदि आप अपने सपने में हलवाई की दुकान देखते है तो ये सपना ज्यादा अच्छा है इस सपने के अनुसार आपके घर में कोई शुभ समजचार मिलने वाला है आपको अपने बिसनेस या नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। आपके पास धन आएगा। आपकी शादी भी तय हो सकती है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा