Date : 2023-02-09
सपने में गाजर का हलवा देखना या बनाना
प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कोई न कोई सपना अवश्य देखता है। सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। प्रत्येक सपने का स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस ब्लॉग में हम बात करेंगे सपने में गाजर का हलवा देखना शुभ होता है या अशुभ होता है।
सपने में गाजर का हलवा देखने या गाजर का हलवा खाने के फल- यदि आप सपने में खुद को गाजर का हलवा खाते हुए देखते है तो ये सपना बहुत शुभ होता है इस सपने के अनुसार आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
- परिवार में शादी से सम्बंधित कार्य सफल होंगे। परिवार में किसी की शादी हो सकती है।
- आपके परिवार में आर्थिक उन्नति होगी। धन आएगा और धन संचय होगा।
- इस सपने के अनुसार आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी।
- इस सपने के अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में तरक्की प्राप्त होगी।
- इस सपने के अनुसार बिज़नेस में कोई रुकी हुई डील पूरी होने के योग बनेंगे।
- इस सपने के अनुसार आपका आने वाला भविष्य अच्छा रहेगा।
- इस सपने के अनुसार जीवन में चल रही समस्याए समाप्त होने के संकेत है।
इसके विपरीत अगर कोई अशुभ या डरावना सपना आता है और आपके मन में उस अशुभ सपने को लेकर नकारात्मक विचार आ रहे है और आपके मन में उस सपने को लेकर कोई अनजाना भय या डर बना हुआ है तो आपको उस अशुभ सपने के दुष्प्रभाव से बचने के लिए उपाय करने चाहिए। उपाय करने से अशुभ सपनो के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
अशुभ सपने के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय- सुबह उठकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे और शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।
- गायत्री मंत्र का जाप करे ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।
- हनुमान चालीसा का पाठ करे या बजरंग बाण का पाठ करे।
- काली माता की पूजा करे। काली माता के मंत्र का जाप करे ॐ क्रीं कालिकायै नमः।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा