Date : 2023-06-08
सपने में डॉक्टर देखने का क्या मतलब होता है
रात को सोते समय सभी लोगो को कई प्रकार के सपने आते है। कई बार ऐसे सपने आते है जिन्हे देखकर व्यक्ति डर जाता है और अपने भविष्य की चिंता करने लगता है। क्योकि रात को कई ऐसे सपने भी होते है जिनका व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओ से कोई न कोई सम्बन्ध अवश्य होता है। इसी कारण रात को व्यक्ति कुछ अजीब या डरावने सपने देखकर डरता है कहीं भविष्य में इन सपनो के कारण कुछ बुरी घटना न हो जाए। इस प्रकार के विचार व्यक्ति के अंदर आते है जब कोई व्यक्ति कोई अजीब या डरवाना सपना देखता है। इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे की सपने में डॉक्टर देखने का क्या अर्थ होता है ये सपना शुभ है या अशुभ इन सभी बातो की चर्चा इस ब्लॉग में विस्तार से करेंगे। इस सपने के क्या क्या फल किसी व्यक्ति को भविष्य में प्राप्त हो सकते है इन सभी बातो की चर्चा भी इस ब्लॉग में करेंगे।
सपने में डॉक्टर देखना● सपने में डॉक्टर देखना एक अशुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है। आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है जिसके कारण आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। अतः सपने में डॉक्टर देखना अशुभ सपना है।
● सपने में डॉक्टर देखने का एक अर्थ यह भी है आपको धन का नुकसान भी हो सकता है आपको धन हानि हो सकती है इसकी बड़ी वजह यह हो सकती है की अगर आप बीमार होंगे तो डॉक्टर के पास या बीमारी में आपके धन का नुकसान होगा। अतः धन की दृष्टि से भी ये सपना अशुभ है। इस सपने के अनुसार धन का नुकसान होने के योग बनते है।
● सपने में यदि आप डॉक्टर देखते है तो ये सपना अशुभ सपना माना जाता है इस सपने के अनुसार आपको निकट भविष्य में कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसको सुनकर आपका मन अशांत हो सकता है अतः ये सपना अशुभ सपना है।
● सपने में डॉक्टर देखना भविष्य में मानसिक तनाव का संकेत भी देता है इस सपने के अनुसार आपको मानसिक तनाव की समस्या भविष्य में हो सकती है आपका मन परेशान और अशांत रह सकता है। भविष्य में आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
● सपने में डॉक्टर देखना एक अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। अतः सपने में डॉक्टर देखना अशुभ सपना है।
● सपने में डॉक्टर देखना आपके परिवार में तनाव का संकेत भी देता है इस सपने के अनुसार आपको पारिवारिक समस्या का सामना भी भविष्य में करना पड़ सकता है परिवार में परेशानियां आ सकती है जिसके कारण आपको समस्या हो सकती है।
इस सपने के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय● सुबह उठकर स्नान करने के पश्चात शिवलिंग पर जल चढ़ाए और शिवलिंग के सम्मुख बैठकर राम नाम का जाप करे।
● प्रतिदिन सुबह और शाम ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे। इससे जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी।
● प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इससे सभी पाप ग्रह शांत होते है और जीवन में कोई समस्या नहीं आती है।
● प्रत्येक महीने में मंगलवार या शनिवार के दिन कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाए।
● प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।
● अगर आपको कभी भी कोई नकारात्मक सपना आता है तो आप 11 मंगलवार हनुमान जी पर चोला चढ़ाए। इससे नकारात्मक सपने के कोई दुष्प्रभाव प्राप्त नहीं होंगे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा