Date : 2022-12-07
सपने में बिल्ली देखना कैसा होता है ?
प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सपनो का भी अपना ही विशेष महत्व होता है प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कई प्रकार के सपने देखता है रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप अपने सपने में बिल्ली देखते है तो इस सपने का क्या अर्थ होता है ये सपना शुभ या अशुभ। सपने में बिल्ली देखना कैसा होता है इस ब्लॉग में इस सपने की शुभता और अशुभता दोनों के बारे में जानेंगे।
सपने में बिल्ली देखना
अगर आप अपने सपने में बिल्ली देखते है तो ये एक शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको धन प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके पास धन आएगा।
सपने में सफेद बिल्ली देखना
अगर आप अपने सपने में सफेद बिल्ली देखते है तो ये सपना भी शुभ है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अतः धन की दृष्टि से ये सपना शुभ है।
सपने में बिल्ली को बचाना
अगर आप अपने सपने में खुद को किसी बिल्ली को बचाते हुए देखते है तो ये सपना भी शुभ है इस सपने के अनुसार आपको लाइफ में आगे तरक्की प्राप्त होगी। आपका भाग्य उदय होगा। मेहनत के अनुसार आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण रूप से फल प्राप्त होगा।
सपने में बिल्ली को बच्चो के साथ खेलते देखना
अगर आप अपने सपने में बच्चो को बिल्ली के साथ खेलते हुए देखते है तो इस सपने के अनुसार आपको मित्रो से लाभ प्राप्त होगा। नए मित्र आपको मिल सकते है।
सपने में बिल्लियों को आपस में लड़ते हुए देखना
अगर आप अपने सपने में बिल्लियों को लड़ते हुए देखते है तो ये सपना शुभ नहीं है ये अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको लड़ाई झगड़े और वाद विवाद हो सकते है। आप वाद विवाद में फस सकते है।
सपने में कुत्ते बिल्लियों को लड़ते देखना
अगर आप अपने सपने में कुत्ते और बिल्ली को आपस में लड़ते हुए देखते है तो ये सपना अशुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको किसी दुश्मन आपको परेशान कर सकते है और आपको धोखा मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.