Date : 2023-03-27
सपने में बारिश देखना कैसा होता है
प्रत्येक मनुष्य रात को नींद में कोई न कोई सपना अवश्य देखता है इनमे से कुछ सपनो का मनुष्य के जीवन में प्रभाव भी पड़ता है अर्थात कुछ ऐसे सपने भी मनुष्य देखता है जिनका हमारे आने वाले जीवन से सम्बन्ध होता है। रात को नींद में आने वाले सपने शुभ भी होते है और अशुभ भी होते है। ये सपनो पर निर्भर करता है की आपका सपना शुभ है या अशुभ है। अगर आपका सपना शुभ होगा तो आपको भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अगर सपना अशुभ होगा तो भविष्य में आपको अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ सपने अच्छे भी होते है और कुछ सपने बुरे भी होते है इस ब्लॉग में हम आज सपने में बारिश देखने से सम्बंधित सपनो की चर्चा करेंगे।
सपने में बारिश देखनायदि आप सपने में बारिश होते हुए देखते है तो ये सपना शुभ है इस सपने के अनुसार भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने वाला है। लाइफ में उन्नति के नये अवसर आपको प्राप्त होने वाले है। कार्य क्षेत्र में भी उन्नति के योग बन सकते है। नौकरी या व्यापार में लाभ होने के संकेत ये सपना देता है।
सपने में बारिश में नहाना या बारिश में भीगनायदि आप सपने में स्वयं का बारिश में नहाते हुए देखते है या बारिश में भीगते हुए देखते है तो ये सपना भी शुभ है इस सपने के अनुसार भविष्य में आपके कार्य सफल होंगे। आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आपके पुण्य कर्म उदय होंगे। आपको आगे लाइफ में तरक्की प्राप्त होगी। आपके शुभ कार्य पुरे होंगे।
सपने में बारिश का पानी देखनायदि आप अपने सपने में बारिश का पानी देखते है तो ये सपना भी शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपको कोई खुशखबरी मिलने के संकेत इस सपने से मिलते है और आपको आपके कार्यो में सफलता प्राप्त होने के संकेत भी ये सपना देता है। अतः ये शुभ सपना है।
सपने में बारिश में नाचनायदि आप अपने सपने में स्वयं को बारिश में नाचते हुए देखते है तो ये सपना शुभ सपना है इस सपने के अनुसार आपके परिवार में खुशियां आने वाली है आपके परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे है। अतः ये सपना शुभ सपना है।
सपने में साफ पानी देखनायदि आप अपने सपने में साफ पानी देखते है तो ये सपना भी शुभ सपना है इस सपने के अनुसार निकट भविष्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा