Date : 2024-01-13
हमारे हिन्दू शास्त्र में ज्योतिष का बहुत महत्व है। दुनिया में होने वाली प्रत्येक घटना नव ग्रहो के द्वारा ही घटित होती है। मनुष्य का जीवन भी नव ग्रहो के द्वारा ही संचालित होता है। इसलिए एक अच्छा और सुखी जीवन जीने के लिए मनुष्य की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। भगवान भी जन्म धरती पर अवतार लेते है तो उनकी कुंडली में ग्रहो की स्थिति बहुत अच्छी होती है उनके कई ग्रह उच्च के होते है। इसी प्रकार मनुष्य की कुंडली में अगर ग्रहो की स्थिति अच्छी होगी। ग्रह अपनी अच्छी स्थिति में होंगे, उच्च, मित्र या स्वराशि के होंगे तो व्यक्ति का जीवन सरल हो जाता है। जिससे अच्छा और सुख जीवन जीना आसान हो जाता है और मनुष्य अपनी लाइफ में तरक्की कर पाता है और अच्छा धन अर्जित कर पाता है और शत्रुओ पर विजय प्राप्त कर पाता है और सभी प्रकार के पारिवारिक सुख, दाम्पत्य सुख और लग्ज़री सुख भोग पाता है। इसलिए मनुष्य की कुंडली में ग्रहो की स्थिति अच्छी होनी चाहिए।
लेकिन अगर कुंडली में ग्रहो की स्थिति अच्छी नहीं है तो जीवन में कष्ट, दुःख, तकलीफ आने लगती है और धन की समस्या होने लगती है स्वास्थ्य खराब होने लगता है और शत्रुओ से परेशानी होने लगती है। इन समस्याओ से बचने के लिए कुंडली के अनुसार ग्रहो के उपाय करने चाहिए। लेकिन कई लोगो के पास अपनी जन्म तारिक, जन्म समय नहीं होता है जिसके कारण उन लोगो की कुंडली नहीं बन पाती है और उनकी कुंडली के ग्रहो के उपाय नहीं हो पाते है जिसके कारण उनको समस्याओ से छुटकारा प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए आज इस ब्लॉग में एक ऐसे उपाय की चर्चा करेंगे जो कोई भी व्यक्ति कर सकता है चाहे उसके पास उसकी कुंडली हो या न हो। इस उपाय को कोई भी व्यक्ति कर सकता है और अपनी कुंडली के नव ग्रहो के दुष्प्रभाव को समाप्त कर सकता है और नव ग्रहो को मजबूत कर सकता है।
कुंडली के नो ग्रहो को मजबूत करने का रामबाण उपाय
सतनाज कुंडली के सभी नो ग्रहो को मजबूत करने का एक रामबाण उपाय है। चाहे किसी व्यक्ति के पास उसकी कुंडली हो या न हो इस उपाय को कोई भी व्यक्ति निश्चित तोर पर कर सकता है और अपनी कुंडली के नो ग्रहो को मजबूत करके लाइफ में चल रही समस्याओ से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इस उपाय से कुंडली में मजबूत सभी नो ग्रह मजबूत हो जाते है और उनके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और उनके अच्छे और शुभ फल प्राप्त होने लगते है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाना चाहिए। सतनाज में सात प्रकार के अनाज शामिल किये जाते है जैसे गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार, चने, मक्का, काली उड़द। इस उपाय को जरूर करे और अपनी कुंडली में मौजूद अशुभ और पाप ग्रहो को शांति करे और उनके शुभ फल प्राप्त करे। सतनाज प्रतिदिन सुबह पक्षियों को खिलाने से कुंडली के नो ग्रह मजबूत होंगे और उनके शुभ फल भी प्राप्त होंगे। कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के दोष समाप्त होंगे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.