राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय

Date : 2023-04-16

राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय



आज के आधुनिक युग में कई व्यक्ति कर्ज के जाल में फसे हुए है। लोग अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए बिज़नेस करते है और बिज़नेस शुरू करने के लिए कर्ज लेते है कुछ लोग प्रॉपर्टी बनाने के लिए कर्ज लेते है और कुछ शादी के लिए कर्ज लेते है और कुछ लोग विदेश में पढ़ाई के लिए और हायर एजुकेशन के लिए भी कर्ज लेते है और कुछ लोग अपनी बुरी आदतों के चक्कर जैसे शराब, जाए में पैसे बर्बाद कर देते है और कर्जा ले लेते है। इन सभी कारणों से लोग कर्ज में फस जाते है। इस ब्लॉग में राशि के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपायों की चर्चा करेंगे।


राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय

मेष राशि
प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाए। प्रतिदिन सुबह गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए। प्रत्येक बुधवार गणेश भगवान का व्रत करे।

वृष राशि
प्रत्येक शुक्रवार लक्ष्मी माता का व्रत करे और प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः। 21 शुक्रवार चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालो को प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का व्रत करना चाहिए। प्रत्येक मंगलवार गुड़ का दान करना चाहिए। प्रतिदिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वालो को प्रत्येक वीरवार विष्णु भगवान का व्रत करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र का जाप करना चाहिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करे।

सिंह राशि
प्रत्येक शनिवार शनि देव का व्रत करे। प्रत्येक शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए। प्रतिदिन शाम को शनि के जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।

कन्या राशि
प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए और प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे। 21 शनिवार चींटियों को आटा और काले तिल मिलाकर खिलाए।

तुला राशि
प्रतिदन सुबह विष्णु सहस्रनाम का पाठ करे। प्रत्येक वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और भीगी हुई चने की दाल रखकर खिलाए। प्रत्येक वीरवार व्रत करे।

वृश्चिक राशि
नहाने के पानी में हींग मिलाकर स्नान करे। मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करे। 11 मंगलवार हनुमान जी पर चोला चढ़ाए।

धनु राशि
नहाने के पानी में दही डालकर स्नान करे। प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाए। प्रतिदिन लक्ष्मी माता की पूजा करे।

मकर राशि
प्रतिदिन सुबह बुध के मंत्र का जाप करे ॐ बुं बुधाय नमः। 21 बुधवार पक्षियों को बाजरा खिलाए। प्रतिदिन सुबह गणेश जी के मंत्र का जाप करे ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करे।

कुम्भ राशि
शंकर भगवान का व्रत करे। प्रत्येक सोमवार दूध का दान करे। सोमवार के दिन पानी में गंगाजल डालकर स्नान करे। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।

मीन राशि
प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे। प्रत्येक रविवार सूर्य भगवान का व्रत करे। प्रत्येक रविवार गुड़ का दान करे या गाय को गुड़ खिलाए। रविवार के दिन गुड़ का सेवन करे।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.