पूर्णमासी व्रत कैसे करते है और पूर्णमासी व्रत के क्या लाभ होते है।

Date : 2022-05-07

पूर्णमासी व्रत कैसे करते है और पूर्णमासी व्रत के क्या लाभ होते है।



पूर्णमासी व्रत की विधि

- सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहने और इसके बाद घर के मंदिर में धूप दीप जलाए।

- अपने घर के मंदिर में मूर्तियों पर गंगाजल का छिड़काव करे।

- किसी भी पूजा से पहले गणेश भगवान का ध्यान किया जाता है।

- पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।

- विष्णु भगवान के साथ साथ लक्ष्मी माता की पूजा भी करे।

- सुबह विष्णु भगवान को फलो का भोग लगाए और साथ में तुलसी भी रखे।

- लक्ष्मी माता और विष्णु भगवान की आरती करे।

- फिर शाम को चन्द्रमा निकलने के बाद चंद्र को अर्घ देते है और उसके बाद सात्विक भोजन करे। भोजन में आप खीर पूड़ी खा सकते है।

- पूर्णमासी के दिन गाय को भोजन भी खिलाए।


पूर्णमासी के व्रत के लाभ

- पूर्णमासी के व्रत से घर में सुख शांति रहती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।

- पूर्णमासी के व्रत से परिवार में धन सम्बंधित समस्या नहीं होती है। परिवार में धन की वृद्धि होती है।

- पूर्णमासी के व्रत से मानसिक तनाव की समस्या समाप्त हो जाती है। मन शांत रहता है।

- पूर्णमासी के व्रत से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याए समाप्त हो जाती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

- पूर्णमासी के व्रत से चन्द्रमा ग्रह मजबूत होता है अतः जिनकी कुंडली में चन्द्रमा कमजोर होता है उनको पूर्णमासी का व्रत जरूर करना चाहिए। इस व्रत के प्रभाव से चन्द्रमा मजबूत होता है।

- पूर्णमासी के व्रत से गृहस्त सुख प्राप्त होने के योग बनते है। गृहस्त सुख में वृद्धि होती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।

- पूर्णमासी के व्रत से परिवार में रुके हुए कार्यो पुरे होता है। परिवार में तरक्की होती है।

- पूर्णमासी के व्रत के प्रभाव से घर में मांगलिक कार्य होते है। बच्चो का सुख प्राप्त होता है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.