पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है जिन लोगो की कुंडली में बृहस्पति योग कारक ग्रह होते है उनको पुखराज की अंगूठी पहननी चाहिए। बृहस्पति योग कारक है या नहीं ये कैसा पता चलेगा। लोगो के दिमाग में ये प्रश्न भी आता है इसका जवाब यह है की मेष लग्न, कर्क लग्न, सिंह लग्न, धनु लग्न, मीन लग्न की कुंडली में बृहस्पति ग्रह योग कारक होते है इन लग्नो से सम्बंधित व्यक्ति पुखराज की अंगूठी पहन सकते है। पुखराज पिले रंग का स्टोन होता है। इसलिए इसे इंग्लिश में येलो सफायर भी कहते है। पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है और बृहस्पति ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, मंगल ग्रह के मित्र होते है इसलिए इन ग्रहो के रत्नो के साथ पुखराज धारण कर सकते है अतः पुखराज रत्न को मोती, मूंगा, माणिक रत्न के साथ भी धारण कर सकते है। पुखराज रत्न से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर इस प्रकार है :
प्रश्न : पुखराज रत्न किन लोगो को धारण करना चाहिए ?
उत्तर : मेष लग्न, कर्क लग्न, सिंह लग्न, धनु लग्न, मीन लग्न के जातक पुखराज जरूर धारण कर सकते है।
प्रश्न : पुखराज रत्न को कौन सी ऊँगली में धारण करना चाहिए ?
उत्तर : पुखराज रत्न को तर्जनी ऊँगली में धारण करना चाहिए।
प्रश्न : पुखराज रत्न को किन रत्नो के साथ धारण कर सकते है ?
उत्तर : पुखराज रत्न को मोती, मूंगा, माणिक रत्न के साथ निश्चित तोर पर धारण कर सकते है।
प्रश्न : पुखराज रत्न को किन रत्नो के साथ धारण नहीं करना चाहिए ?
उत्तर : पुखराज रत्न को पन्ना, ओपल, हीरा, गोमेद रत्न के साथ धारण नहीं करना चाहिए।
प्रश्न : पुखराज रत्न को कब धारण करना चाहिए ?
उत्तर : पुखराज रत्न को शुक्ल पक्ष के वीरवार को सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण करना चाहिए।
प्रश्न : कौन से रंग का पुखराज पहनना चाहिए ?
उत्तर : पीला पुखराज पहनना चाहिए।
प्रश्न : पुखराज अपना असर कितने दिन में दिखाता है ?
उत्तर : 30 दिनों में अपना असर देखने लगता है और लगभग 4 वर्ष तक इसका प्रभाव रहता है।
प्रश्न : पुखराज रत्न की आयु कितनी होती है ?
उत्तर : पुखराज रत्न की आयु चार वर्ष की होती है।
प्रश्न : पुखराज कौन सी धातु में पहनना चाहिए ?
उत्तर : पुखराज सोने या पंचधातु में पहनना चाहिए।
प्रश्न : क्या पुखराज पहनकर नॉन वेज खा सकते हैं ?
उत्तर : पुखराज रत्न धारण करने के बाद आप नॉन वेज खा सके हैं।