Date : 2023-07-25
पीड़ित चन्द्रमा के लक्षण
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर व्यक्ति को मानसिक तनाव रहता है मन परेशान और अशांत रहता है मन में नकारात्मक विचार आते है। एंग्जायटी की समस्या होने की सम्भावना रहती है।
● कुंडली में चन्द्रमा पीड़ित होने पर व्यक्ति को कोल्ड, कफ, नाक बहने की समस्या होती है। सर्दी, जुकाम की समस्या लगी रहती है। स्वास्थ्य कमजोर ही रहता है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर माता से मतभेद की स्थिति रहती है माता से वैचारिक मतभेद रहते है। माता के साथ सम्बन्ध ज्यादा अच्छे नहीं होते है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर फेफड़ो में इन्फेक्शन की समस्या होने की सम्भावना रहती है। निमोनिया जैसी समस्या भी होती है। चेस्ट में पानी भरने की समस्या हो सकती है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर व्यक्ति का अकेले रहने का मन करता है। ऐसे व्यक्ति को एकांत अधिक पसंद होता है। व्यक्ति को लोगो से मिलना जुलना ज्यादा पंसद नहीं होता है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर व्यक्ति की उल्टी आँखों में समस्या रहती है। व्यक्ति की उल्टी आंख कमजोर होती है या उल्टी आंख में कोई समस्या हो सकती है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने पर माता की भी आंखे कमजोर होने के योग बनते है। ऐसे व्यक्ति की माता को आँखों से जुडी समस्या रहती है।
चन्द्रमा को मजबूत करने के उपाय
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर मोती रत्न धारण करना चाहिए। मोती धारण करने से चन्द्रमा मजबूत होता है और चन्द्रमा के अशुभ फल समाप्त हो जाते है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। रुद्राक्ष धारण करने से भी चन्द्रमा मजबूत हो जाता है और चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः। इस मंत्र के प्रभाव से भी चन्द्रमा मजबूत होता है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे और प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए और प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करे। इससे भी चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव कम हो जाते है और चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्त होते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.