पन्ना रत्न को किस ऊँगली में पहनना चाहिए

Date : 2023-04-30

पन्ना रत्न को किस ऊँगली में पहनना चाहिए



पन्ना रत्न बुध ग्रह का रत्न होता है जिन लोगो की कुंडली में बुध योग कारक ग्रह होते है उनको पन्ना रत्न पहनना चाहिए। बुध योग कारक है या नहीं ये कैसा पता चलेगा। लोगो के दिमाग में ये प्रश्न भी आता है इसका जवाब यह है की मिथुन लग्न, कन्या लग्न, मकर लग्न, कुम्भ लग्न, वृष लग्न और तुला लग्न की कुंडली में बुध ग्रह योग कारक होते है इन लग्नो से सम्बंधित व्यक्ति पन्ना रत्न की अंगूठी पहन सकते है। पन्ना हरे रंग का स्टोन होता है। पन्ना बुध ग्रह का रत्न होता है और बुध ग्रह सूर्य, शुक्र, शनि ग्रह के मित्र होते है इसलिए इन ग्रहो के रत्नो के साथ पन्ना रत्न धारण कर सकते है अतः पन्ना रत्न को माणिक, ओपल, हीरा और नीलम रत्न के साथ भी धारण कर सकते है। पन्ना रत्न से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर इस प्रकार है :


प्रश्न : पन्ना रत्न किन लोगो को धारण करना चाहिए ?

उत्तर : मिथुन लग्न, कन्या लग्न, सिंह लग्न, वृष लग्न, तुला लग्न, मकर और कुम्भ लग्न के जातक पन्ना रत्न जरूर धारण कर सकते है।

प्रश्न : पन्ना रत्न को कौन सी ऊँगली में धारण करना चाहिए ?

उत्तर : पन्ना रत्न सबसे छोटी ऊँगली में धारण करना चाहिए।

प्रश्न : पन्ना रत्न को किन रत्नो के साथ धारण कर सकते है ?

उत्तर : पन्ना रत्न को माणिक, ओपल, हीरा, नीलम, रत्न के साथ निश्चित तोर पर धारण कर सकते है।

प्रश्न : पन्ना रत्न को किन रत्नो के साथ धारण नहीं करना चाहिए ?

उत्तर : पन्ना रत्न को पुखराज, मूंगा, लहसुनिया, मोती रत्न के साथ धारण नहीं करना चाहिए।

प्रश्न : पन्ना रत्न को कब धारण करना चाहिए ?

उत्तर : पन्ना रत्न को शुक्ल पक्ष के बुधवार को सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण करना चाहिए।

प्रश्न : कौन से रंग का पन्ना पहनना चाहिए ?

उत्तर : हरे रंग का पन्ना रत्न पहनना चाहिए।

प्रश्न : पन्ना अपना असर कितने दिन में दिखाता है ?

उत्तर : 40–65 दिनों में अपना असर देखने लगता है और लगभग 3 वर्ष तक इसका प्रभाव रहता है।

प्रश्न : पन्ना रत्न की आयु कितनी होती है ?

उत्तर : पन्ना रत्न की आयु 4 वर्ष की होती है।

प्रश्न : पन्ना कौन सी धातु में पहनना चाहिए ?

उत्तर : पन्ना सोने या पंचधातु में पहनना चाहिए।

प्रश्न : क्या पन्ना पहनकर नॉन वेज खा सकते हैं ?

उत्तर : पन्ना रत्न धारण करने के बाद आप नॉन वेज खा सकते हैं।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा 
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.