पांच मुखी रुद्राक्ष किस ग्रह के लिए धारण किया जाता है और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि क्या होती है ?

Date : 2022-03-17

पांच मुखी रुद्राक्ष किस ग्रह के लिए धारण किया जाता है और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि क्या होती है ?

 

बृहस्पति के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष

पांच मुखी रुद्राक्ष बृहस्पति ग्रह के लिए धारण किया जाता है। पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से बृहस्पति ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है अगर कुंडली में बृहस्पति पीड़ित हो या बृहस्पति कमजोर हो या बृहस्पति राहु, केतु या शनि से पीड़ित हो या बृहस्पति कुंडली में योग कारक ग्रह है और बृहस्पति कुंडली में नीच का हो तो बृहस्पति के अशुभ फल से बचने के लिए और बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। धनु और मीन राशि के जातक पांच मुखी रुद्राक्ष जरूर धारण कर सकते है।


पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से धन की प्राप्ति होती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से अध्यात्म में वृद्धि होती है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से नींद से जुडी समस्या समाप्त होती है। पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से अच्छी नींद आती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से संतान सुख में वृद्धि होती है। संतान से जुडी समस्या समाप्त होती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से सांस से सम्बंधित समस्या में लाभ प्राप्त होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या नहीं होती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है मानसिक तनाव समाप्त होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मन से डर की स्थिति समाप्त होती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शरीर का वजन संतुलित रहता है हाइट के अनुसार शरीर का वजन रहता है मोटापा नहीं आता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष बृहस्पति के अशुभ प्रभाव को समाप्त करता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से बुद्धि तेज चलती है। बुद्धि का विकास अच्छा होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से पाचन शक्ति अच्छी होती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से पेट से सम्बंधित समस्या समाप्त हो जाती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आलस समाप्त होता है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष लड़कियों के लिए विशेष रूप से अच्छा होता है क्योकि इससे लड़कियों को गृहस्त सुख प्राप्त होता है। लड़कियों की शादी की रूकावट दूर हो जाती है और लड़कियों की जल्दी शादी हो जाती है।

- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है और मेमोरी पावर में भी वृद्धि होती है।


रुद्राक्ष धारण करने के नियम

- रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को शराब, मांस, अंडे, लहसुन, प्याज़ से दूर रहना चाहिए। इस तरह की चीज़े नहीं खानी चाहिए।

- रुद्राक्ष धारण करने वालो को झूठ नहीं बोलना चाहिए और किसी भी प्रकार के गलत कामो से दूर रहना चाहिए।

- रुद्राक्ष धारण करने वालो को पैसो के मामले में भी ईमानदार रहना चाहिए।

- रुद्राक्ष धारण करने वालो को लाइफ पार्टनर के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनांते समय रुद्राक्ष उतार देना चाहिए।

- रुद्राक्ष धारण करने वालो को दुसरो की बुराई नहीं करनी चाहिए।


पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि

- पांच मुखी रुद्राक्ष को पिले धागे में गले में धारण किया जाता है।

- रुद्राक्ष सोमवार के दिन सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण करना चाहिए।

- रुद्राक्ष धारण करने से पहले 10 मिनट तक रुद्राक्ष को एक कटोरी में कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में डालकर रखे इसके बाद रुद्राक्ष को कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध करके घर में मंदिर में धुप दीप जलाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करे और उसके बाद अपने गले में रुद्राक्ष धारण करे।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.