पढ़ाई में मन लगाने के लिए आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय

Date : 2022-09-05

पढ़ाई में मन लगाने के लिए आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय

 


- गरीब बच्चो को पुस्तक बांटे।

- विद्यार्थियों को रात को सोने से पहले किसी चांदी के गिलास में पानी पीकर सोना चाहिए।

- पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

- पढ़ाई करते समय बच्चे का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।

- बच्चे को गले में चांदी की चैन धारण करवाए।

- जिस जगह पढ़ाई करते है वो जगह साफ़ सुथरी होनी चाहिए।

- विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकों में मोर पंख रखना चाहिए।

- बृहस्पति ग्रह पढ़ाई के कारक होते है इसलिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र का जाप करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

- पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करने के लिए अपनी कुंडली के पांचवे स्थान के मालिक ग्रह को मजबूत करे।

- बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में एक हरे रंग वाले तोते का पोस्टर उत्तर दिशा में लगा दे। इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और उसकी स्मरण रखने की शक्ति में भी वृद्धि होगी।

- पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रतिदिन सरस्वती चालीसा का पाठ करने से भी लाभ होता है इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है।

- विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह अपने मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक करना चाहिए। इससे पढ़ाई के कारक बृहस्पति ग्रह मजबूत होते है और पढ़ाई में मन लगता है।

- विद्यार्थियों के कमर में पीले रंग की सफेदी करवाने से भी लाभ होता है। बच्चे के कमरे में दीवारों पर पीला रंग होना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा और पढ़ाई में लाभ होगा।

- विद्यार्थियों को प्रतिदिन शाम को गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

- विद्यार्थी एक बांसुरी खरीद के लाए। अब इस बांसुरी के ऊपर रोली या सिंदूर से ओम नमो भगवते वासुदेवाय लिखें और इस बांसुरी को अपने अध्ययन कक्ष में ईशान कोण की दिशा में लटका दे।

- विद्यार्थियों को अपनी स्टडी टेबल पर माता सरस्वती की फोटो रखनी चाहिए।

- विद्यार्थियों पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोने से लाभ होता है। अच्छी विद्या प्राप्त होती है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.