नीच के सूर्य के उपाय

Date : 2023-02-08

नीच के सूर्य के उपाय



ज्योतिष में सूर्य ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सूर्य ग्रह कुंडली में पिता, मान सम्मान, सरकारी नौकरी, सिर, आंख, पेट, हार्ट, हड्डी, ब्लड के कारक होते है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह का मजबूत होना अतिआवश्यक होता है। अगर कुंडली में सूर्य ग्रह पीड़ित होगा या नीच का होगा तो जीवन में मान सम्मान की कमी होगी। घर में सुख सौभाग्य की कमी रहती है। सरकारी नौकरी लगने में समस्या आएगी। सूर्य के नीच का होने के कारण पेट, हड्डी, आँखों से सम्बंधित समस्या आती है। सूर्य के नीच का होने के कारण या पीड़ित होने के कारण पिता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है पिता से वैचारिक मतभेद होते है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आपकी कुंडली में भी सूर्य नीच राशि में विद्यमान है तो आपको सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए। उपाय करने से सूर्य ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे और सूर्य आपको शुभ परिणाम देने लगेंगे।

नीच के सूर्य के उपाय

- नीच के सूर्य के लिए प्रत्येक रविवार व्रत करे। इससे सूर्य के शुभ फल प्राप्त होंगे।

- नीच के सूर्य के लिए सूर्य से सम्बंधित वस्तुओ का दान करे जैसे गुड़, लाल कपड़ा।

- सूर्य को मजबूत करने के लिए एक मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे सूर्य के शुभ फल प्राप्त होते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए विद्वान ज्योतिषी की सलाह पर माणिक रत्न धारण कर सकते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ प्राप्त होता है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए घर की पूर्व दिशा की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

- रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा विशेष रूप से करे। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्य चालीसा का पाठ करे। इससे सूर्य के शुभ फल प्राप्त होते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्य गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य के मंत्र का जाप करे ॐ घृणि सूर्याय नमः।


सूर्य यन्त्र का प्रयोग

सूर्य यंत्र का प्रयोग करने से सूर्य ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है और सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त किया जा सकता है। इस यंत्र को अपने घर या कारोबार में स्थापित करने से सूर्य ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने में अत्यंत लाभकारी होता है। सूर्य यन्त्र के प्रयोग से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है।

- सूर्य यन्त्र से सरकारी नौकरी के योग बनते है। सरकारी कार्यो में लाभ प्राप्त है।

- सूर्य यंत्र से नेत्र रोग और हृदय रोग ठीक होने के योग बन जाते है।

- सूर्य यन्त्र से पेट से सम्बंधित समस्या, ब्लड से सम्बंधित समस्या ठीक हो जाती है।

- सूर्य यंत्र को पूजा स्थल पर स्थापित करने से हड्डियों से जुडी समस्या समाप्त हो जाती है।

- सूर्य यन्त्र से मान सम्मान में वृद्धि होती है। पिता से सम्बन्ध अच्छे होते है।

- सूर्य यन्त्र को व्यापार स्थल पर लगाने से व्यापार में उन्नति होती है।

- सूर्य यंत्र से घर में धन की बरकत होती है धन लाभ के योग बनते है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.