नीच के शुक्र के उपाय

Date : 2023-02-04

नीच के शुक्र के उपाय



ज्योतिष में शुक्र ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शुक्र ग्रह कुंडली में वेहिकल, सुख साधन, धन, गृहस्त सुख के कारक होते है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना अतिआवश्यक है। अगर कुंडली में शुक्र ग्रह पीड़ित होगा या नीच का होगा तो जीवन में धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी रहती है। धन की तंगी रहती है। वेहिकल सुख और सुख साधन की वस्तुओ में कमी रहेगी। लाभ में रुकावट रहती है अच्छी इनकम होने में रूकावट आती है घर में सुख सौभाग्य की कमी रहती है। अगर पुरुषो की कुंडली में शुक्र ग्रह नीच का होता है तो पुरुषो को गृहस्त सुख प्राप्त होने में रूकावट आती है और शादी के बाद भी मैरिड लाइफ में समस्या की स्थिति रहती है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आपकी कुंडली में भी शुक्र नीच राशि में विद्यमान है तो आपको शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए। उपाय करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे और शुक्र आपको शुभ परिणाम देने लगेंगे।


नीच के शुक्र के उपाय

- नीच के शुक्र के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे। इससे शुक्र के शुभ फल प्राप्त होंगे।

- नीच के शुक्र के लिए शुक्र से सम्बंधित वस्तुओ का दान करे जैसे खीर, दही।

- शुक्र को मजबूत करने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए विद्वान ज्योतिषी की सलाह पर ओपल रत्न धारण कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ प्राप्त होता है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए घर की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

- शुक्रवार के दिन परफ्यूम, इत्र आदि का प्रयोग करे।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र चालीसा का पाठ करे। इससे शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए स्फटिक की माला धारण करे। इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करे। इससे शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त होते है।


शुक्र यन्त्र का प्रयोग

शुक्र यंत्र का प्रयोग करने से शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त किया जा सकता है।इस यंत्र को अपने घर या कारोबार में स्थापित करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने में अत्यंत लाभकारी होता है। शुक्र यन्त्र के प्रयोग से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है।

- शुक्र यन्त्र को घर में स्थापित करने से रिश्ते मजबूत होते है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

- शुक्र यन्त्र को घर में स्थापित करने से गृहस्त सुख में वृद्धि होती है। शादी से जुडी समस्या समाप्त होती है।

- शुक्र यन्त्र को घर में स्थापित करने से घर में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है। आर्थिक उन्नति होती है।

- शुक्र यन्त्र को अपने व्यापारिक स्थल पर स्थापित करने से व्यापार में उन्नति होती है। व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।

- शुक्र यन्त्र को घर में स्थापित करने से घर में धन की वृद्धि होती है। धन संचय अच्छी मात्रा में होता है।

- शुक्र यन्त्र फिल्म, मीडिया, कला, संगीत के क्षेत्र में सफलता प्रदान करता है।

- शुक्र यन्त्र  जीवन में आ रही समस्याओं को भी दूर करता है।

- शुक्र यन्त्र को घर में स्थापित करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और शुक्र ग्रह अपने अच्छे फल प्रदान करता है।




ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.