Date : 2023-02-06
नीच के बुध के उपाय
ज्योतिष में बुध ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बुध ग्रह कुंडली में विद्या, लर्निंग पावर, स्किन, धन, वाणी, कान, हाथ, हैंड राइटिंग के कारक होते है। इसलिए कुंडली में बुध ग्रह का मजबूत होना अतिआवश्यक होता है। अगर कुंडली में बुध ग्रह पीड़ित होगा या नीच का होगा तो जीवन में धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी दोष के योग बनते है। धन की तंगी रहती है। स्किन, कान, हाथ से सम्बंधित समस्या के योग बनते है। धन लाभ में रुकावट रहती है अच्छी इनकम होने में रूकावट आती है घर में सुख सौभाग्य की कमी रहती है। बुध के कमजोर होने पर या नीच का होने पर लर्निंग पावर कमजोर होती है। इसलिए कुंडली में बुध ग्रह का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आपकी कुंडली में भी बुध नीच राशि में विद्यमान है तो आपको बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए। उपाय करने से बुध ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे और बुध आपको शुभ परिणाम देने लगेंगे।
नीच के बुध के उपाय- नीच के बुध के लिए प्रत्येक बुधवार व्रत करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होंगे।
- नीच के बुध के लिए बुध से सम्बंधित वस्तुओ का दान करे जैसे बाजरा, हरी दाल।
- बुध को मजबूत करने के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए विद्वान ज्योतिषी की सलाह पर पन्ना रत्न धारण कर सकते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ प्राप्त होता है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए घर की उत्तर दिशा की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा विशेष रूप से करे। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध चालीसा का पाठ करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है।
बुध यन्त्र का प्रयोगबुध यंत्र का प्रयोग करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है और बुध ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त किया जा सकता है। इस यंत्र को अपने घर या कारोबार में स्थापित करने से बुध ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने में अत्यंत लाभकारी होता है। बुध यन्त्र के प्रयोग से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है।
- बुध यन्त्र को घर में स्थापित करने से धन की स्थिति अच्छी रहती है परिवार में धन की वृद्धि होती है।
- बुध यन्त्र को घर में स्थापित करने से पढ़ाई में सफलता प्राप्त होती है। शिक्षा से जुडी समस्या समाप्त होती है।
- बुध यन्त्र को घर में स्थापित करने से घर में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है। आर्थिक उन्नति होती है।
- बुध यन्त्र को अपने व्यापारिक स्थल पर स्थापित करने से व्यापार में उन्नति होती है। व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।
- बुध यन्त्र को घर में स्थापित करने से घर में धन की वृद्धि होती है। धन संचय अच्छी मात्रा में होता है।
- बुध यन्त्र मीडिया, कला, संगीत, मार्केटिंग, एमबीए, वकालत के क्षेत्र में सफलता प्रदान करता है।
- बुध यन्त्र जीवन में आ रही समस्याओं को भी दूर करता है।
- बुध यन्त्र को घर में स्थापित करने से बुध ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और बुध ग्रह अपने अच्छे फल प्रदान करता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा