नीच के बृहस्पति के उपाय

Date : 2023-02-02

नीच के बृहस्पति के उपाय



ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बृहस्पति ग्रह कुंडली में परिवार, धन, विद्या, गृहस्त सुख, भाग्य और लाभ के कारक होते है। इसलिए कुंडली में बृहस्पति ग्रह का मजबूत होना अतिआवश्यक है। अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होगा या नीच का होगा तो जीवन में धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी रहती है। उच्च विद्या प्राप्त होने में रूकावट रहती है। भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है ऐसे जातक को मेहनत का पूर्ण रूप से फल प्राप्त नहीं होता है धन की तंगी रहती है। लाभ में रुकावट रहती है अच्छी इनकम होने में रूकावट आती है घर में सुख सौभाग्य की कमी रहती है। अगर महिलाओ की कुंडली में बृहस्पति ग्रह नीच का होता है तो महिलाओ को गृहस्त सुख प्राप्त होने में रूकावट आती है और शादी के बाद भी मैरिड लाइफ में समस्या की स्थिति रहती है। इसलिए कुंडली में बृहस्पति ग्रह का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आपकी कुंडली में भी बृहस्पति नीच राशि में विद्यमान है तो आपको बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए। उपाय करने से बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे और बृहस्पति आपको शुभ परिणाम देने लगेंगे।


नीच के बृहस्पति के उपाय

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार व्रत करे। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए विद्वान ज्योतिषी की सलाह पर पुखराज धारण कर सकते है।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र का जाप करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार पीले कपड़े पहना करे। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए वीरवार के दिन पिली वस्तुओ का दान करे।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और भीगी हुई चने की दाल रखकर खिलाए।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए सदा सत्य बोलें और अपने आचरण को शुद्ध रखें तो गुरु शुभ फल देने लगेगा।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए वीरवार के दिन पिली वस्तुओ का सेवन करे।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए केसर या हल्दी का तिलक लगाए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।


बृहस्पति यन्त्र का प्रयोग

बृहस्पति यंत्र का प्रयोग करने से बृहस्पति ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है और बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव को प्राप्त किया जा सकता है।इस यंत्र को अपने घर या कारोबार में स्थापित करने से बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने में अत्यंत लाभकारी होता है। बृहस्पति यन्त्र के प्रयोग से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है।

- बृहस्पति यन्त्र से धन आने लगता है और धन संचय होता है।

- बृहस्पति यन्त्र से विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभ प्राप्त होता है।

- बृहस्पति यंत्र से घर में ज्ञान की वृद्धि होती है। परिवार में ज्ञान का वातावरण होता है।

- बृहस्पति यंत्र से घर में सुख शांति रहती है।

- बृहस्पति यंत्र से घर में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है।

- बृहस्पति यंत्र से पारिवारिक जीवन और गृहस्त सुख में वृद्धि होती है।

- बृहस्पति यंत्र से संतान सुख में वृद्धि होती है।

- बृहस्पति यंत्र से कार्य क्षेत्र में भी उन्नति होती है उच्च पद प्राप्त होने के योग बनते है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.